Home » राष्ट्रीय बोसिया प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ, मिसेज इंडिया और मिसेज आगरा ने किया उद्घाटन

राष्ट्रीय बोसिया प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ, मिसेज इंडिया और मिसेज आगरा ने किया उद्घाटन

by pawan sharma

आगरा। राष्ट्रीय बोसिया संघ व ज़िला बोसिया संघ आगरा की ओर से तीन दिवसीय रास्ट्रीय बोसिया प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। बलूनी पब्लिक स्कूल दयाल बाग में तीन दिनों तक चलने वाली राष्ट्रीय बोसिया प्रतियोगिता का शुभारम्भ रविवार को विधिवत तरीके से किया गया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का शुभारम्भ करने के लिए मिसेज इंडिया गीतांजली सिंह भदोरिया और मिसेज आगरा पुर्विका बंसल ने किया। दोनों मुख्य अतिथियों ने इस खेल में हाथ अजमाए और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल की विधिवत शुरुआत की।

आपको बताते चले की बोसिया की यह पहली राष्ट्रीय प्रतियोगिता मोहब्बत की नागरी में संपन्न हो रही है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के लगभग 450 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराकर भाग लिया है।

आयोजकों ने बताया कि मुख्य रूप से यह इटली का खेल है जिसे 2024 में होने वाले ओलंपिक खेलों में भी शामिल किया जाएगा। अभी एशिया के 6 देशों में यह खेल खेला जा रहा है। भारत में इसकी शुरुआत आज से लगभग 2 वर्ष पूर्व हुई थी जो अब भारत के 18 राज्यों में खेला जा रहा है। जिसकी लोकप्रियता प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। यह खेल अंडर आर्म बॉल की तरह खेला जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाना है।

मुख्य अतिथियों का कहना था कि यह बिलकुल अलग तरह का खेल है और जो लोग इस खेल को प्रमोट का रहे है वो सभी बधाई के पात्र है वही संघ के जिला अध्यक्ष मुरारी लाल गोयल ने बताया की खिलाड़ियो के लिये सारी व्यवस्थाये की गयी है।

Related Articles

Leave a Comment