Home » राजयपाल ने किया महापौर नवीन जैन और पार्षद प्रकाश केशवानी का सम्मान

राजयपाल ने किया महापौर नवीन जैन और पार्षद प्रकाश केशवानी का सम्मान

by admin

आगरा। 14 अप्रैल को राजभवन लखनऊ में उत्तर प्रदेश नगरीय निकाय निर्वाचन मतदान प्रोत्साहन सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें में मतदाताओं को प्रेरित कर सर्वाधिक मतदान कराने के कारण ताजनगरी के महापौर नवीन जैन को प्रदेश के राज्यपाल राम नायक ने सम्मानित किया।

उत्तर प्रदेश के सभी नगर निगमों में सर्वाधिक मतदान का गौरव आगरा नगर निगम के वार्ड संख्या 54 को मिला। वार्ड 54 के अंतर्गत मतदान स्थल 540 गंगा देवी पूर्व माध्यमिक विद्यालय हाथरस रोड रामबाग के कक्ष संख्या 2 सर्वाधिक 87.85 प्रतिशत मतदान हुआ जो कि उत्तर प्रदेश के समस्त नगर निगमों के मतदान में सर्वाधिक प्रतिशत रहा।

इस ऐतिहासिक मतदान के परिणाम स्वरुप विजयी महापौर नवीन जैन का राज्यपाल राम नायक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शॉल ओढ़ाकर, अभिनंदन पत्र और साहित्य प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वार्ड 54 से विजयी पार्षद प्रकाश केसवानी उर्फ शेरा भाई को भी राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, ग्राम विकास राज्य मंत्री महेंद्र सिंह, राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार, प्रमुख सचिव राज्यपाल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Comment