Home » तिरंगा फहराकर विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले राजेश यादव को मिला अटल तिरंगा सम्मान

तिरंगा फहराकर विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले राजेश यादव को मिला अटल तिरंगा सम्मान

by admin

आगरा। मेरी आन तिरंगा है, मेरी शान तिरंगा है… ये कहते तो सभी हैं लेकिन तिरंगे के सम्मान के लिए जीवन समर्पित करने वालों का पूरा संगठन बहुत कम ही देखने को मिलता है। लगातार 2160 दिन तक तिरंगा फहराने वाले अजीत नगर बाजार कमेटी के अध्यक्ष राजेश यादव को दिल्ली में अटल तिरंगा सम्मान से सम्मानित किया गया।

पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस पर दिल्ली के एनडीएमसी में समारोह आयोजित किया गया था। समारोह में अजीत नगर बाजार कमेटी तिरंगा चौक पर 2160 दिन लगातार ध्वजारोहण व राष्ट्रीय गान कर विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले अध्यक्ष राजेश यादव, व्यवस्थापक सुंदरलाल चेतवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्येंद्र दुबे, महामंत्री मकबूल अहमद, कमांडो उमा फौजदार, कमांडो अनुराग सिंह को हिमाचल प्रदेश के गवर्नर शिव प्रताप शुक्ला, केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोख्याल, केंद्रीय मंत्री तीरथ सिंह रावत, सांसद मनोज तिवारी, सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा द्वारा अटल तिरंगा सम्मान से सम्मानित किया गया।

अध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि देश के सम्मान से हर नागरिक को जोड़ना हमारा ध्येय है। तिरंगा चौक पर प्रतिदिन बिना किसी व्यवधान के तिरंगा फहराया जाता है। राष्ट्रगान के समय पूरा चौराहे पर यातायात स्वतः ही रुक जाता है। संस्था का प्रयास रहा है कि प्रतिदिन तिरंगा किसी नये अतिथि के हाथों ही फहराया जाए। इस कड़ी में अब तक न सिर्फ आगरा के बल्कि अन्य प्रदेश और शहरों के लोग भी जुड़ चुके हैं।

Related Articles

Leave a Comment