Home » सेना के जवानों के साथ रेल मंडल ने भी मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

सेना के जवानों के साथ रेल मंडल ने भी मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

by admin

आगरा। विश्व योग दिवस पर ताजनगरी में भी सैकड़ों स्थानों पर योग दिवस कार्यक्रम की तस्वीरें देखने को मिली। योग के माध्यम से अपने शरीर को स्वस्थ और दुरुस्त रखने का संदेश देने के लिए सेना के जवानों के साथ साथ रेलवे के अधिकारी कर्मचारी और पुलिसकर्मी योगा करते हुए देखे गए। छावनी क्षेत्र में सेना के जवानों की ओर से जीत सिंह स्टेडियम में योग दिवस का आयोजन किया गया था। भारी संख्या में सेना के जवान यहां पर एकत्रित हुए थे। सेना के जवानों ने एक साथ योगा करने का नजारा अद्भुत लग रहा था।

एक तरफ देश की रक्षा में जुटे हुए जवान आतंकियों से लोहा ले रहे थे तो वहीं योग दिवस में शिरकत कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा को भी अमली जामा पहनाया जा रहा था। सेना के साथ-साथ आगरा रेल मंडल में भी योग दिवस की झलक देखने को मिली। सारे अधिकारी और कर्मचारी रेलवे ग्राउंड में एक साथ योग करते हुए दिखाई दिए। सभी ने योग के विभिन्न आयामों को सिखा और इन्हें प्रतिदिन करने का भी संकल्प लिया।

आपको बता दें कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री के रुप में किया था उसी के बाद से योग जो भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है, इसे विश्व स्तर पर नई पहचान मिली और यूएन में 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में घोषित किया। भारत की इस पहल पर आज पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जा रहा है।

सेना के अधिकारियों का कहना था कि आज पूरा देश योग कर पूरे विश्व को भारतीय संस्कृति के इस अभिन्न अंग से रूबरू करा रहा है तो योगा करने से मानसिक और शारीरिक रूप से व्यक्ति को मजबूती भी मिलती है। वहीं रेलवे अधिकारियों का कहना था कि प्राचीन काल में भी ऋषि मुनि योग कर अपने शरीर को स्वस्थ रखते थे। योग के माध्यम से कई बीमारियों को भी ठीक किया जा सकता है। इसीलिए पिछले 4 सालों से लगातार 21 दिवस को तो योग दिवस मनाया जाता है। रेलवे के अधिकारियों, कर्मचारियों से भी प्रतिदिन योग करने की अपील की जाती है जिससे इन कर्मचारियों का मानसिक और शारीरिक क्षमता बढ़ सके।

Related Articles

Leave a Comment