Home » पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी वृद्धि को लेकर राहुल प्रियंका गांधी सेना ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी वृद्धि को लेकर राहुल प्रियंका गांधी सेना ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

by admin

आगरा। एक तरफ कोरोना वायरस से पूरा देश त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ पेट्रोल डीजल के दामों में भारी वृद्धि को लेकर पूरे देश में भारी आक्रोश है। राहुल-प्रियंका गांधी सेना के नेतृत्व में पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को आगरा के जिला मुख्यालय पर राहुल प्रियंका गांधी सेना के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। मोटरसाइकिल को अर्थी बनाकर बनाकर लाये कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर जहां बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने की मांग की तो वहीं डीजल और पेट्रोल के दामों में हो रही भारी वृद्धि को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

राहुल प्रियंका गांधी सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए इस प्रदर्शन से पूरा कलेक्ट्रेट नारों से गूंज उठा। राहुल प्रियंका गांधी सेना के कार्यकर्ताओं का कहना था कि जहां कोरोना वायरस के काल में पूरा देश परेशान है, वहीं आसमान छूती महंगाई और पेट्रोल डीजल के दामों में हो रही वृद्धि को लेकर जगह-जगह प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है और महामहिम राष्ट्रपति से बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने की मांग की जा रही है।

राहुल प्रियंका गांधी सेना के कार्यकर्ता घंटों तक जिला मुख्यालय पर डटे रहे और नारेबाजी प्रदर्शन के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी भी जाहिर करते रहे। प्रदर्शन के माध्यम से ज्ञापन देने वाले कांग्रेसी केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोल रहे थे। अपर जिलाधिकारी नगर ने राहुल प्रियंका गांधी सेना के कार्यकर्ताओं का ज्ञापन लिया।

Related Articles