Home » राहुल-प्रियंका गांधी सेना ने योगी सरकार के ख़िलाफ़ किया प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई को दिया ज्ञापन

राहुल-प्रियंका गांधी सेना ने योगी सरकार के ख़िलाफ़ किया प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई को दिया ज्ञापन

by admin

आगरा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए कांग्रेस नेतृत्व की ओर से योगी सरकार के विरोध में चलाया जा रहा अभियान थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को तय कार्यक्रम के अनुसार राहुल प्रियंका गांधी सेना (कांग्रेस) के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी जमील उद्दीन कुरैशी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के गेट पर जमकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया और सरकार के रवैयों को तानाशाही बताया। विरोध प्रदर्शन की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँच गए। राहुल प्रियंका गांधी सेना (कांग्रेस) के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी जमील उद्दीन ने महामहिम राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पर लगाये झूठे मुकदमों को हटाए जाने व जेल से रिहा करने की मांग उठाई।

राहुल प्रियंका गांधी सेना (कांग्रेस) के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी जमीलउद्दीन कुरैशी ने कहा भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर प्रदेश में तानाशाही सरकार चला रही है। इस सरकार ने अभिव्यक्ति की आजादी को समाप्त कर विपक्षी नेताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर उनको जेल में बंद किया है। हम कांग्रेस के कार्यकर्ता इसकी घोर निंदा करते हैं और महामहिम राज्यपाल से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को जल्द रिहा करने की मांग करते हैं जिससे प्रदेश में लोकतंत्र सुरक्षित रहे और विपक्ष अपनी भूमिका सकारात्मक ढंग से निभा सके।

राहुल प्रियंका गांधी सेना (कांग्रेस) के महानगर अध्यक्ष दिनेश सिंह भानु ने कहा कि प्रदेश सरकार विपक्ष की आवाज को दबाते हुए तानाशाही अपना कर लोकतंत्र को कुचलने का काम कर रही है जिसको किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जल्द रिहाई की मांग करते हैं, अगर ऐसा नहीं हुआ तो विवश होकर हमें संपूर्ण उत्तर प्रदेश में जेल भरो आंदोलन चलाना पड़ेगा।

इस दौरान युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद वसीम, अजय उपाध्याय, मनीष जुमानी, इरफान कुरैशी, मोहम्मद आदिल, शालू गौतम, मीना वर्मा, अमिल सलमानी, गुरुदयाल वर्मा, मोहम्मद फुरकान, नदीम ठेकेदार, शब्बीर अहमद, संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles