Home » 24 फरवरी को आगरा में प्रवेश करेगी राहुल गाँधी की न्याय यात्रा, तैयारियां शुरू

24 फरवरी को आगरा में प्रवेश करेगी राहुल गाँधी की न्याय यात्रा, तैयारियां शुरू

by pawan sharma

Agra. राहुल गांधी इस समय न्याय यात्रा को लेकर निकले हैं और अब उनका रुख आगरा की ओर हो रहा है। हाई कमान से न्याय यात्रा के आगरा आगमन के निर्देश मिलते ही आगरा शहर में कांग्रेस पार्टी में गतिविधियां तेजी के साथ बढ़ने लगी हैं। आज हरियाली वाटिका में शहर और जिला कांग्रेस की संयुक्त रूप से राहुल गांधी की न्याय यात्रा के आगरा आगमन को लेकर बैठक हुई। इस बैठक में आगरा प्रभारी भी मौजूद रहे।

आगरा जिले में राहुल गांधी की न्याय यात्रा 24 फरवरी को प्रवेश करेगी। खंदौली टोल से कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी राहुल गांधी की न्याय यात्रा को रिसीव करेंगे, साथ ही राहुल गांधी से भी मुलाकात करेंगे। भगवान टॉकीज से उनका पैदल मार्च शुरू करने का रोड मैप तैयार किया जा रहा है। इस बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू ने बताया कि पहले राहुल गांधी की नया यात्रा आगरा आगमन को लेकर कैंसिल हो चुकी थी लेकिन अब यह न्याय यात्रा 24 फरवरी को आगरा आ रही है। यात्रा के आगरा आगमन को लेकर कांग्रेसियों में अलग ही उत्साह नजर आ रहा है क्योंकि राहुल गांधी इस बार आगरा शहर के लोगों के बीच होंगे और उनसे वार्ता भी करेंगे।

वरिष्ठ कांग्रेसी विनोद बंसल ने कहा कि राहुल गांधी की इस यात्रा से भारतीय जनता पार्टी डरी हुई है इसीलिए तो भाजपाई इस यात्रा को रोकने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। युवा कांग्रेस का अकाउंट भी फ्रीज कर दिया गया लेकिन राहुल गांधी रुकने का नाम नहीं है। जिन मुद्दों को लेकर न्याय यात्रा शुरू हुई है उन मुद्दों पर कार्रवाई नहीं होती और पीड़ित तो कोई इंसाफ नहीं मिलता न्याय यात्रा जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Comment