Home » आगरा पहुंची राहुल गांधी संदेश यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत

आगरा पहुंची राहुल गांधी संदेश यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत

by pawan sharma

आगरा। स्वराज बचाओ अभियान के तहत बलिया से 27 नवंबर से शुरू हुई राहुल गांधी सन्देश यात्रा के आगरा आगमन पर जिला मुख्यालय स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय पर इस यात्रा का जोरद्वार स्वागत किया गया। राहुल गांधी संदेश यात्रा के स्वागत के लिए जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, शहर अध्यक्ष अबरार हुसैन, कार्यकारी शहर अध्यक्ष हांजी जामिलुद्दीन, वरिष्ठ कांग्रेसी भारत भूषण गप्पी मौजूद रहे।

इन सभी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा के संयोजक बबुल सिंह और उनके साथियों का माल्यार्पण कर जोरद्वार स्वागत किया गया। इसके बाद सभी कांग्रेसियो ने यात्रा के संयोजक बबलू सिंह के साथ मिलकर एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित करते हुए डी एम आगरा के माध्यम से मजिस्ट्रेट सहाब को दिया गया और आगरा शहर में व्यापत समस्याओं से अवगत कराने का प्रयास किया। इसके बाद राहुल गांधी सन्देश यात्रा को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करनें के लिए रवाना कर दिया गया। ये यात्रा आज आगरा के कई स्थानों पर रुक रुक कर नुक्कड़ सभाएं कर कांग्रेस की नीतियां और राहुल गांधी के संदेश को जन जन तक पहुचायेंगे। यह यात्रा सोमवार सुबह मथुरा के लिए रवाना होगी।

इस यात्रा के संयोजक बबलू सिंह ने बताया कि यह यात्रा 27 नवंबर से बलिया से सुरु हुई जो 23 दिसंबर को दिल्ली में जाकर समाप्त होगी। इस यात्रा को आम जनमानस को भरपूर समर्थन मिल रहा है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस की नीतियों का प्रचार प्रसार करना है।

जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा और शहर अध्यक्ष हाजी अबरार हुसैन का कहना है कि इस यात्रा को 50 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता लेकर निकले है। इस यात्रा के माध्यम से मोदी सरकार की पांच साल की नाकामियों को उजागर कर आम जनमानस को इनसे रूबरू कराया जा रहा है।

कार्यवाहक शहर अध्यक्ष हाजी जामिलुद्दीन और वरिष्ठ कांग्रेसी अनवार सिददकी का कहना है कि हर वर्ष कांग्रेस हाई कमान की ओर से इस तरह की यात्रा का आयोजन किया जाता है जिसका उद्देश्य कांग्रेस कज नीतियों का प्रचार करना और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना है।

Related Articles

Leave a Comment