Home » आगरा पहुंची राहुल गांधी लाओ किसान बचाओ यात्रा का हुआ स्वागत, दिया ये संदेश

आगरा पहुंची राहुल गांधी लाओ किसान बचाओ यात्रा का हुआ स्वागत, दिया ये संदेश

by pawan sharma

आगरा। लखनऊ से प्रारम्भ की गई राहुल लाओ किसान बचाओ साइकिल यात्रा के आगरा आगमन पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हाजी अबरार हुसैन ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इस यात्रा में का जोरदार स्वागत किया। मोहब्बत की नगरी में इस प्यार मोहब्बत को पाकर यात्रा लेकर निकले कांग्रेसी कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखाई दिए।

लखनऊ से शुरु हुई इस यात्रा का नेतृत्व पार्टी के वरिष्ठ व कर्मठ नेता राहुल अवस्थी के साथ सुधीर कश्यप और भरत लाल शर्मा कर रहे हैं। राहुल अवस्थी और सुधीर कश्यप का कहना था कि मोदी सरकार में किसानों की दुर्दशा हो रही है। इस समय सिर्फ पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ही किसानों का दर्द समझ रहे है। हाल ही के राज्यो में कांग्रेस की सरकार बनने पर कांग्रेस ने ही किसानों का कर्ज माफ किया। इसलिय केंद्र में कांग्रेस की सरकार बने इसलिए ‘राहुल गांधी को लाना है किसानों को बचाना है’ यात्रा के माध्यम से किसानों और आम लोगों को जागरूक बनाया जा रहा है।

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष अबरार हुसैन का कहना है कि इस समय किसान परेशान है और आत्महत्या करने को मजबूर है। किसानों का दर्द सिर्फ राहुल गांधी ही समझ रहे हैं। इसलिए राहुल गांधी का प्रधानमंत्री बनना आवश्यक है, क्योंकि राहुल गांधी ही किसानों का भला कर सकते हैं।

यात्रा का स्वागत करने वालों में चौधरी बच्चू सिंह, अजय सरपाल, पूरन वरूण, सोहेल अलवी, दिलीप सोनकर, सुरेन्द्र कमलेश आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Comment