Home » राहुल गांधी की ताजपोशी, कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

राहुल गांधी की ताजपोशी, कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

by pawan sharma

आगरा। शनिवार को राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की कमान पूरी तरह से संभाल ली है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव अधिकारी रामचंद्रन ने इसकी घोषणा करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र दिया। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस दौरान कांग्रेस कार्यालय पर जमकर आतिशबाजी की गई और मिठाई वितरण कर कांग्रेसियों ने अपनी इस खुशी का इजहार किया।

132 साल पुरानी राष्ट्रीय पार्टी के राहुल गांधी 49 वें अध्यक्ष हैं और नेहरू-गांधी परिवार से छठवें ऐसे व्यक्ति हैं जो अब कांग्रेस की कमान संभालेंगे। राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के साथ ही कांग्रेस में राहुल युग की शुरुआत हो गई है। अब राहुल गांधी पार्टी को मजबूत करने के लिए अपने हिसाब से फैसले लेंगे। राहुल गांधी की ताजपोशी के दौरान जहां दिल्ली में जश्न मनाया जा रहा था तो आगरा के कांग्रेसी भी इस खुशी में डूबे हुए नजर आये। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से जगह-जगह आतिशबाजी की गई और मिठाइयों का वितरण किया गया। आतिशबाजी देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि कांग्रेस कार्यकर्ताओ के लिए आज एक बार फिर से दिवाली हो गई हो।

कांग्रेस के नेताओं का कहना था कि आज से कांग्रेस में राहुल राहुल गांधी की नई सियासत की पारी शुरू हो गयी है जिसे वो बखूबी निभाएंगे। इतना ही नहीं अब पार्टी में जल्द ही फेरबदल भी देखने को मिलेगा। फिलहाल पार्टी नेता राहुल गांधी की ताजपोशी को लेकर काफी उत्साहित हैं और अपनी खुशी का इजहार भी कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Comment