Home » पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, एक को लगी गोली घायल

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, एक को लगी गोली घायल

by admin

आगरा। बीते कई वर्षों से पूर्व प्रधान राम सिंह उम्र 52 वर्ष और नवल सिंह में वर्चस्व की जंग को लेकर रंजिश चली आ रही है। कई वर्ष पूर्व राम सिंह के भाई रामू की गोली मारकर हत्या हुई थी। हत्या का आरोप नवल सिंह पक्ष पर लगा था। मुकदमे बाजी के बाद दोनों पक्ष गांव से बाहर रहने लगे थे। जिसमें फिलहाल वर्तमान में राम सिंह खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद में एवं नवल सिंह कल्याण पुरी दिल्ली में निवास कर रहे थे।

बताया गया है कि 2 दिन पूर्व दिल्ली से नवल सिंह गांव कल्याणपुर भरतार आया था। जिसकी सूचना राम सिंह को लगी तो वह गाजियाबाद से अपने साथियों के साथ रविवार की देर रात को गांव कल्याणपुर भरतार नवल सिंह के घर पहुंचा। पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज के साथ झगड़ा विवाद हुआ। नवल सिंह ने घर में रखे हथियार से पूर्व प्रधान रामसिंह पर फायरिंग कर दी। जिससे गोली लगने से राम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। फायरिंग के बाद नवल सिंह मौके से बीहड़ की तरफ कूदकर फरार हो गया।

झगड़े और फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल राम सिंह को सीएचसी केंद्र बाह में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने घायल को बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर आगरा के लिए रेफर कर दिया। एक निजी अस्पताल में घायल का इलाज जारी बताया गया है। वही पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपी फरार है।

इसी संदर्भ में थाना प्रभारी संजीव कुमार शर्मा का कहना है कि पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हुआ। जिसमें गोली लगने से एक पक्ष का रामसिंह व्यक्ति घायल हुआ है। अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Comment