Home » पंजाब में अब सरकारी नौकरी के लिए पंजाबी भाषा जरूरी

पंजाब में अब सरकारी नौकरी के लिए पंजाबी भाषा जरूरी

by admin
Punjabi language is now necessary for government jobs in Punjab

नई दिल्ली (25 May 2022)। पंजाब में अगर आपको सरकारी नौकरी चाहिए तो आपको पंजाबी भाषा आना जरूरी है। अब लिया जाएगा पंजाबी भाषा का टेस्ट। पंजाब सरकार ने की घोषणा।

पंजाब सरकार ने बुधवार को एक अहम फैसला लिया। इसके तहत अब पंजाब में आपको सरकारी नौकरी चाहिए तो पंजाबी भाषा आना जरूरी है। एक न्यूज वेबसाइट के मुताबिक, सीएम भगवंत मान ने कहा कि सरकारी नौकरियों के लिए पंजाबी भाषा का टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। इस टेस्ट में न्यूनतम 50 फीसदी अंक आना जरूरी हैं। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट भी किया। कहा, मां बोली पंजाबी पूरी दुनिया में हमारी पहचान है। पंजाबी को हर पक्ष से प्रफुल्लित करना हमारी सरकार का मुख्य मकसद है।

पंजाबी मूल के लोगों को नौकरी के अधिक अवसर मिलेंगे
बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार के इस आदेश के बाद ग्रुप सी और डी की सरकारी भर्तियों में पंजाबी मूल या फिर फिर स्कूलों में पंजाबी पढ़ने वालों को नौकरी के अधिक अवसर मिलेंगे। यह आदेश भी ग्रुप सी और डी की भर्तियों पर लागू होगा। दरअसल, सरकार 26754 पदों पर यह भर्ती कर रही है। ऐसे में यह बड़ा फैसला माना जा रहा है। इनमें से कई पदों पर भर्तियां निकाली भी जा चुकी हैं।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

ttps://chat.whatsapp.com/Bd1V2ia1YGyCMbk8QApuWF


Related Articles