Home » दिग्विजय सिंह के बयान के ख़िलाफ़ फ़िरोज़ाबाद में भी विरोध प्रदर्शन, फूंका पुतला

दिग्विजय सिंह के बयान के ख़िलाफ़ फ़िरोज़ाबाद में भी विरोध प्रदर्शन, फूंका पुतला

by admin

फ़िरोजाबाद। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ हिंदूवादी संगठनो का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिग्विजय के एक बयान से नाराज हिंदूवादी संगठन सड़को पर अपना आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। बुधवार शहर के कोटला चुंगी चौराहे पर बजरंग दल के कार्यकर्त्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान सभी बजरंगियों ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ऐसे नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कराकर जेल भेजने की मांग की।

बजरंग दल के वीनेश शर्मा का कहना था कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अपने एक बयान के दौरान बजरंग दल और आरएसएस की तुलना अलगावादियों से की है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा। दिग्विजय सिंह ने इस तरह के बयान देकर अपनी दूषित मानसिकता का परिचय दिया है। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्यवाही कर जेल भेज देना चाहिए।

बजरंगियों का कहना था कि दिग्विजय सिंह इससे पहले भी ऐसे बयान दे चुके है। ऐसी औछी मानसिकता वाले व्यक्ति को कांग्रेस भी बाहर का रास्ता दिखाए। इतना ही नही हिंदूवादी संगठनों ने साफ कर दिया है कि जब तक दिग्विजय सिंह के खिलाफ उचित कार्यवाही नही होती प्रदर्शन यूंही जारी रहेंगे।

पुतला दहन के दौरान महानगर संयोजक रिषभ मिश्रा, गौ रक्षा प्रमुख नंदू ठाकुर, विद्यार्थी परिषद से शान्तनु शर्मा, हरीश बाबू राजौरिया आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Comment