Home » आगरा में कुख्यात सटोरिये की करोड़ों की संपत्ति कुर्क

आगरा में कुख्यात सटोरिये की करोड़ों की संपत्ति कुर्क

by admin
Property worth crores of infamous bookie attached in Agra

आगरा। आगरा में कुख्यात सटोरिये की करोड़ों की संपत्ति कुर्क। पूरे क्षेत्र में किया एनाउंसमेंट। इसके बाद लगाई घर पर सील। शहर में पुलिस की सातवीं कार्रवाई।

सटोरियों पर शिकंजा कसने के लिए आगरा पुलिस लगातार जुटी हुई है। सटोरियों की संपत्ति को कुर्क करके उन पर शिकंजा कसा जा रहा है। आगरा पुलिस ने रविवार को भी बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। आगरा पुलिस ने कुख्यात सटोरिये संदीप की करोड़ों की संपत्ति कुर्क की है। इसके लिए पुलिस ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची और संपत्ति कुर्क करने से पहले पूरे क्षेत्र में अनाउंसमेंट कराया और उसके बाद घर पर सील लगा दी।

मामला थाना शाहगंज के केदार नगर का है। रविवार को कुख्यात सटोरिया संदीप के आवास पर पुलिस पहुंची। यहां पर ढोल नगाड़ों के साथ आगरा पुलिस ने कुख्यात संदीप की संपत्ति को कुर्क करने से पहले लोगों को इसकी जानकारी दी और फिर उसके बाद कानून का पालन करते हुए कुख्यात संदीप की लगभग डेढ़ करोड़ की संपत्ति को कुर्क कर लिया।

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि संदीप कुख्यात सटोरिया है। जुए और सट्टे का उसका कारोबार है। उस पर 2017 में सबसे पहले मुकदमा लिखा गया था और 2022 में संदीप के ऊपर गैंगस्टर का मुकदमा लिखा गया था। गैंगस्टर का मुकदमा लिखे जाने के बाद अब उसकी संपत्ति को कुर्क करने की कवायद की जा रही हैं।

एसपी विकास कुमार ने बताया कि सटोरियों की संपत्ति कुर्क करने की यह शहर में सातवीं कार्रवाई है। लगातार इस कार्यवाही को अंजाम दिया जा रहा है जिससे बदमाश और कुख्यात सटोरियों पर शिकंजा कसा जा सके।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/Bd1V2ia1YGyCMbk8QApuWF

Related Articles

Leave a Comment