Home » लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी को ये जिम्मेदारी देने से कांग्रेसियों में खुशी की लहर

लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी को ये जिम्मेदारी देने से कांग्रेसियों में खुशी की लहर

by pawan sharma

आगरा। यूपी में खोए हुए जनाधार और अपनी जमीन वापस पाने के लिए कांग्रेस पार्टी गंभीर नजर आ रही है। लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी यूपी को लेकर संजीदा है इसलिए तो लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में बड़ा बदलाव कर दिया है। अभी तक यूपी की कमान मुख्य रूप से यूपी अध्यक्ष के रूप में सांसद राजब्बर के हाथों में थी लेकिन उनके कार्यकाल के दौरान पार्टी कुछ खास नही कर पाई है। इसलिए पार्टी हाई कमान ने प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर का कद घटा दिया है और संगठन में बड़े स्तर पर फेरबदल की तैयारी कर ली है।

पार्टी हाई कमान ने यूपी संगठन में बदलाव करते हुए ज्योतिराज सिंधिया और प्रियंका गाँधी के हाथों में यूपी की कमान सौंपी दी है। पार्टी हाई कमान ने ज्योति राज सिंधिया को पश्चमी यूपी प्रभारी और प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी की कमान सौंपी है। इसके साथ ही पार्टी हाई कमान ने प्रियंका गांधी को कांग्रेस पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी भी दी गयी है तो वहीं ज्योति राज सिंधिया पार्टी में जर्नल सेक्रेटरी के पद पर है। लोकसभा चुनाव की कमान ज्योति राज सिंधिया और प्रियंका गांधी को दिए जाने से कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर है। पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से मिष्ठान वितरण कर अपनी इस खुशी का इजहार किया।

वरिष्ठ कांग्रेसी अनवार सिद्दीकी कहना था कि प्रियंका गांधी में कार्यकर्ता इंदिरा गांधी की छवि देखते हैं। इसलिए उन्हें पार्टी में सक्रिय किये जाने की मांग कार्यकर्ताओं द्वारा काफी समय से चल रही थी जो अब पूरी हो गयी है। प्रियंका गांधी के राष्ट्रीय महासचिव बनाये जाने से कार्यकर्ताओं का उत्साह बड़ा है। दोनों सक्रिय नेताओं को कमान मिलने से यूपी कांग्रेस का संगठन मजबूत होगा। पार्टी के युवा नेता अजय वाल्मीक का कहना है कि प्रियंका गांधी और ज्योति राज सिंधिया के नेतृत्व में ही अब यूपी का चुनाव लड़ा जाएगा। इन दोनों को कमान मिलने से संगठन में बदलाव के संकेत मिलने लगे है जो कार्यकर्ता संगठन के लिए कार्य करेगा उसी को जिम्मेदारी मिलेगी।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अबरार हुसैन और जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा का कहना है कि लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी गंभीर है इसलिए यूपी में इन दोनों नेताओं को कमान सौंपी है। प्रियंका के आने से प्रदेश में पार्टी मजबूत होगी और कार्यकर्ता भी मेहनत और लगन के साथ पार्टी के लिए काम करेगा।

Related Articles

Leave a Comment