Home » प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बोल्ड थ्रोबैक तस्वीर,19 साल की उम्र में भी नहीं थीं शर्मीली

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बोल्ड थ्रोबैक तस्वीर,19 साल की उम्र में भी नहीं थीं शर्मीली

by admin
Priyanka Chopra shares a bold throwback picture, she was not shy even at the age of 19

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है ,जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा है-  ‘शर्म, कभी इसके बारे में नहीं सुना होगा, जब वे 19 की थीं। #TBT #BindisAndBikinis’ इस तस्वीर को प्रियंका चोपड़ा के करीब 20 लाख से भी ज्यादा फैंस ने पसंद किया है। अलावा इसके इस पोस्ट पर उनके फैंस ने जमकर कमेंट्स किए हैं। वहीं इस पोस्ट पर परिणीति चोपड़ा का भी कॉमेंट देखने को मिला, जिसमें अपनी बहन की तारीफ करने में परिणीति पीछे नहीं रहीं।

Priyanka Chopra shares a bold throwback picture, she was not shy even at the age of 19

दरअसल इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा किसी मॉडल की तरह पोज देती दिखाई दे रही हैं।इस फोटो को देखकर ऐसा लगता है कि यह शायद उनके मॉडलिंग के दिनों की तस्वीर है।इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा का यूनीक स्टाइल देखने को मिल रहा है। वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रियंका के इस पोस्ट पर फायर और हर्ट के इमोजी शेयर किए। एक फैन ने लिखा कि आप बोल्ड एंड ब्यूटीफुल है और कई लोगों के लिए इंस्पिरेशन भी।

अगर प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो प्रियंका चोपड़ा हाल ही में बुक अनफर्निश्ड को लेकर काफी चर्चित रहीं हैं। बता दें साल 2000 में प्रियंका ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। यह तस्वीर भी उसी के आसपास की नजर आ रही है। प्रियंका का बिंदास अंदाज़ इस बात का सबूत है कि आज वह जिस मुकाम पर हैं, इसकी नींव काफी पहले रखी जा चुकी थी। व्हाइट लूज़ पैंट के साथ वाइट बिकीनी में प्रियंका कमर पर हाथ रखकर नजर आ रही हैं।

Related Articles