Home » पंचतत्व में विलीन हुआ पृथ्वी सिंह चौहान का शरीर, सेना ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

पंचतत्व में विलीन हुआ पृथ्वी सिंह चौहान का शरीर, सेना ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

by admin
Prithvi Singh Chauhan's body merged in Panchtatva, Army gave guard of honor

आगरा। ताजगंज शमशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए ले जाए गए शहीद पृथ्वी सिंह का शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। पृथ्वी सिंह के 9 साल के बेटे अभिराज ने अपने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान पृथ्वी सिंह की मां और बहन भी सैकड़ों लोगों के साथ मौजूद रहे। मुखाग्नि देने से पूर्व सेना के जवानों द्वारा पूरे राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

Prithvi Singh Chauhan's body merged in Panchtatva, Army gave guard of honor

बताते चलें कि ताजगंज शमशान घाट पर हेल्प आगरा संस्था द्वारा जो नया श्मशान घाट तैयार किया गया है। वहां पर शहीद पृथ्वी सिंह चौहान का अंतिम संस्कार किया गया है। इस दौरान पृथ्वी सिंह चौहान के दोनों बच्चे बेटा अभिराज और 12 साल की बेटी आराध्या मौजूद रहे।

Related Articles