Home » ‘द ऑस्कर’ एकेडमी के प्रेजिडेंट आगरा में, मिलेगा फिल्मी जगत को बढ़ावा

‘द ऑस्कर’ एकेडमी के प्रेजिडेंट आगरा में, मिलेगा फिल्मी जगत को बढ़ावा

by pawan sharma

आगरा। मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार करने के लिए आगरा आये ‘ऑस्कर’ द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्टस एंड साइंस के प्रेजिडेंट जॉन इरा बैली और उनकी पत्नी का स्वागत सत्कार करने के लिए सूबे के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और आगरा के महापौर नवीन जैन होटल ओबेरॉय अमर विलास पहुँचे। जहाँ उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और महापौर नवीन जैन ने भारतीय संस्कृति की परंपरा अतिथि देवो भव को निभाते हुए दोनो मुख्य अतिथियों की आगवानी की और बुके भेंट कर स्वागत सत्कार किया। इस स्वागत सत्कार को पाकर जॉन बैली और उनकी पत्नी काफी उत्साहित दिखाई दी।

होटल के एक कमरे द ऑस्कर के अध्यक्ष जॉन बैली, उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और महापौर नवीन जैन के बीच मीटिंग हुई जिसमें मुम्बई में ऑस्कर एकेडमी का एक ऑफिस खोले जाने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और आगरा में फिल्म जगत को बढ़ावा देते हुए एक नई फिल्म सिटी खोलने पर विचार किया गया।

इसके बाद जॉन बैली और उनकी पत्नी ने ताजमहल का दीदार करने के लिए ताजमहल पहुँचे। ताजमहल भ्रमण के दौरन आगरा मेयर नवीन जैन भी उनके साथ रहे। ‘ऑस्कर’ के प्रेजिडेंट जॉन बैली और उनकी पत्नी को गाइड नरेश चंद ने ताजमहल के इतिहास से रूबरू कराया।

ताजमहल की नक्कासी और अदभुत कला को देखकर दोनों मंत्रमुग्ध नजर आए। ताजमहल भ्रमण के दौरान दोनों ने विभिन्न अंदाज में फ़ोटो खिंचवाए साथ ही इन पलों को यादगार बनाने के लिए शहर के महापौर नवीन जैन के साथ डायना बेंच पर फ़ोटो भी खिंचवाए। ताजमहल भ्रमण के दौरान दोनों ने अपने इस भ्रमण के अनुभव भी विजिटर बुक में साझा किया।

Related Articles

Leave a Comment