Home » वरूण धवन की शादी की तैयारियां हुईं शुरू, इसी महीने हो सकती है शादी

वरूण धवन की शादी की तैयारियां हुईं शुरू, इसी महीने हो सकती है शादी

by admin
Preparations for Varun Dhawan's wedding started, may be married this month

बॉलीवुड में एक के बाद एक एक्टर एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंधते जा रहे हैं और अब बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के शादी के बंधन में बंधने की खबरें सुर्खियों में हैं। बता दें दोनों कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।दोनों को एक साथ कई बार स्पोट किया जा चुका है और दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात करते हैं, दोनों साथ में घूमते-फिरते हैं यहां तक कि वेकेशन एंजॉय करते भी देखें गए हैं। फिलहाल अब दोनों का डेटिंग का रिश्ता शादी के रिश्ते में तब्दील होने वाला है। सुर्खियों के मुताबिक शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और इसी महीने शादी होने की चर्चा चल‌ रही है। सुर्खियों की मानें तो वेडिंग वेन्यू भी डिसाइडेड है।

पिंकविला के हिसाब से वरुण-नताशा इसी महीने अलीबाग में शादी करने वाले हैं। वरुण ने अलीबाग में फाइव स्टार होटल भी बुक कर लिया है। दोनों की शादी एक ग्रैंड पंजाबी वेडिंग होने वाली है। लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर मेहमानों की संख्या को कम ही रखा जा रहा है। खबरों के हिसाब से शादी में करीब 200 के आस पास ही लोग शामिल होंगे। फिलहाल वरूण धवन या नताशा और फैमिली की ओर से इस कोई स्टेटमेंट नहीं दिया गया है।

दरअसल वरुण और नताशा साल 2020 में ही शादी करने वाले थे, लेकिन पिछले साल कोरोना के खतरे को देखते हुए हालात बदल गए थे और शादी नहीं हो सकी थी। अपने एक इंटरव्यू में वरुण धवन ने कहा था, ‘हमारी शादी के बारे में पिछले 2 साल से हर कोई बात कर रहा है। इसके बारे में अभी भी हमने कुछ भी तय नहीं किया है। अभी भी असमंजस की स्थिति विश्व में बनी हुई है। जब परिस्थितियां सुधरेंगी तब हम शादी कर सकते हैं। मेरा मानना है कि हम इस बारे में सोच रहे हैं, लेकिन जब परिस्थितियां सुधर जाएंगी, तब ज्यादा अच्छे से सोचेंगे।’ वरुण के अलावा रणबीर कपूर ने भी अपना कुछ ऐसा ही प्लान शेयर किया था।

एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने भी कहा था कि उनकी और आलिया भट्ट की शादी कोरोनाकाल के चलते टाल दी गई। आपको बता दें कि वरुण और नताशा का रिलेशनशिप काफी लंबे समय से चल‌ रहा है । वरूण ने पहली बार नताशा को 6 th क्लास में देखा था। उसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया।पहले काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल‌ गई।वरूण ने अपने‌ एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि नताशा ने उन्हें तीन चार बार रिजेक्ट किया था लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और हां करवाकर ही माने।

Related Articles