Home » ‘प्रसपा’ ने विपक्ष पार्टियों को दिया बड़ा झटका, विभिन्न दलों के कई नेताओं को शिवपाल यादव ने दिलाई सदस्यता

‘प्रसपा’ ने विपक्ष पार्टियों को दिया बड़ा झटका, विभिन्न दलों के कई नेताओं को शिवपाल यादव ने दिलाई सदस्यता

by admin
'Praspa' gave a big blow to opposition parties, Shivpal Yadav got membership of many leaders of different parties

Agra. चुनावों के नजदीक आते ही पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए प्रसपा ने भी विपक्षी पार्टियों में सेंधमारी शुरू कर दी है। बुधवार को प्रसपा ने भाजपा, कांग्रेस, बसपा और सपा को बड़ा झटका दिया। प्रसपा प्रदेश अध्यक्ष नेता नितिन कोहली के नेतृत्व में सपा, बसपा, भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव से मुलाकात की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने खुद सभी लोगों का पार्टी में स्वागत किया और उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

प्रसपा की सदस्यता लेने वालों में कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष हाजी अबरार हुसैन, बसपा के पूर्व कोऑर्डिनेटर सुरेश चंद सोनी, भाजपा के दयालबाग मंडल पूर्व अध्यक्ष योगेश वर्मा और सपा मजदूर सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष हुकुम रघुवंशी जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

'Praspa' gave a big blow to opposition parties, Shivpal Yadav got membership of many leaders of different parties

बुधवार को प्रसपा नेता नितिन कोहली और जिला अध्यक्ष दारा सिंह के नेतृत्व में सपा, बसपा, भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेता अपने समर्थकों के साथ प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के इटावा स्थित आवास पर पहुंचे, जहां सभी ने प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव से मुलाकात की। शिवपाल यादव ने कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष हाजी अबरार हुसैन, बसपा के पूर्व कोऑर्डिनेटर सुरेश चंद सोनी, भाजपा दयालबाग मंडल के पूर्व अध्यक्ष अंगेश वर्मा, सपा मजदूर सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष हुकुम सिंह रघुवंशी का पट्टिका पहना कर स्वागत किया और फिर समर्थकों सहित सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस मौके पर प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष धारा सिंह यादव का कहना था कि आज सपा, बसपा, कांग्रेस और भाजपा के पदाधिकारियों ने प्रसपा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है, सभी ने पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया है।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/LaErqf25r0FDcVNYJTZMo9

Related Articles