आगरा। जम्मू कश्मीर के साथ साथ उन्नाव और अब एटा में 8 साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म को लेकर पूरे देश में आक्रोश देखने को मिल रहा है। जगह-जगह महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ इन दुष्कर्मियों को फांसी की सजा की मांग को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं। आगरा शहर भी इससे अछूता नजर नहीं आ रहा है।
कुछ समाजसेवी संगठन शहीद स्मारक पर प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं तो वहीं गरीब एकता दल ने ट्रांस यमुना कॉलोनी में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों की बलात्कार घटनाओं के विरोध में एक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली मैन मार्केट ट्रांस यमुना से शुरू हुई जो भारद्वाज चौराहे पर जाकर समाप्त हुई। इस रैली में प्रतिभाग करने वाले युवा वर्ग हनुमान चालीस का पाठ करते हुए चौराहे पर पहुँचे।
इस दौरान गरीब एकता दल के पदाधिकारियों ने वर्तमान भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला उनका कहना था की देश में आधी आबादी बिलकुल सुरक्षित नहीं है। देश में बलात्कार जैसी घटनाओ की बाढ़ से आ गयी है। अब तो छोटी छोटी बच्चियां भी सुरक्षित नहीं रही लेकिन सरकार कोई उचित कदम नहीं उठा रही जिससे ऐसे अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे है। सरकार को तुरंत दुष्कर्मियो को फांसी की सजा का कानून लाना चाहिये।
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक महाजन और चौधरी राघवेंद्र यादव जिला उपाध्यक्ष गरीब एकता दल, विकास गौतम, शिवम शर्मा, पंकज चौधरी, कृतज्ञ गोयल, आदिल खान अंकित तोमर, अंकित अग्रवाल एवं तमाम युवा मौजूद रहे।