Home » मासूम बच्ची के साथ दुराचार मामले में राजनीति हुई तेज, कांग्रेस पार्टी ने लिया आड़े हाथ

मासूम बच्ची के साथ दुराचार मामले में राजनीति हुई तेज, कांग्रेस पार्टी ने लिया आड़े हाथ

by admin

Agra. थाना शाहगंज क्षेत्र अंतर्गत सराय ख्वाजा पुलिस चौकी की राधा वाली गली में रहने वाली मासूम बच्ची के साथ हुए दुराचार की घटना के बाद लोगों का आक्रोश बढ़ने लगा है तो दूसरी ओर इस मामले में राजनीति भी तेज हो गयी है। गुरुवार को कांग्रेस शहर अध्यक्ष पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धरना स्थल पहुँचे। यहाँ उन्होंने क्षेत्रीय लोगों के साथ साथ मासूम के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए और मासूम को इंसाफ दिलाने के लिए हर संभव मदद करने का एलान किया।

कांग्रेस शहर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू ने कहा कि मासूम के साथ हुए दुराचार को लगभग चार दिन बीतने को है लेकिन अभी तक मासूम के साथ दुर्गति करने वाला आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है। जिससें लोगों में आक्रोश पनप रहा है। पुलिस की इस कार्यशैली ने लोगों के विश्वास को तोड़ कर रख दिया। पुलिस कितनी भी शिथिलता बरत ले लेकिन मासूम को कांग्रेस पार्टी इंसाफ दिलाएगी और उसकी लड़ाई लड़ेगी

कांग्रेस शहर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू ने कहा कि आज आधी आबादी बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। मासूम बच्ची हो या फिर महिला इस सरकार में कोई सुरक्षित नही है। आधी आबादी को सुरक्षित बनाने के लिए जो भी वायदे किये है वो पूरी तरह से खोखले साबित हो रहे हैं। एक तरफ सरकार बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देती है और दूसरी ओर मासूमों की दुर्दशा हो रही है। भाजपा की कथनी और करनी दोनों में अंतर है।

Related Articles

Leave a Comment