Home » पीएम मोदी की रैली से पहले पुलिस ने जबरदस्ती खत्म कराया ये धरना

पीएम मोदी की रैली से पहले पुलिस ने जबरदस्ती खत्म कराया ये धरना

by pawan sharma

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगरा आगमन और उनकी जनसभा को लेकर पुलिस व प्रशासन ने विरोधियों और प्रदर्शन करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही करना सुरु कर दिया। जिससे मोदी को किसी तरह का विरोध न झेलना पड़े। पुलिस प्रशासन की इस कार्यवाही में सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ कॉलेज के गेट पर पूर्व छात्र नेता व अधिवक्ता मदन मोहन शर्मा का धरना भी जबरजस्ती खत्म कर दिया। बुधवार सुबह जैसे ही मदनमोहन शर्मा अपने साथियों के साथ सेंट जोंस कॉलेज धरना देने के लिए पहुँच रहे तो उसी समय क्षेत्रीय पुलिस ने उन्हें घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्यवाही पर मदनमोहन शर्मा ने अपना रोष व्यक्त किया उनका कहना था कि भ्रस्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना उनका संवैधानिक अधिकार है लेकिन पुलिस ने पीएम की रैली के दबाब में उन्हें धरना नही देने दिया।
मदनमोहन शर्मा आठ जनवरी से सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ पीई जोजफ की नियुक्ति को अवैध बताते हुए इस मामले की जांच की मांग को लेकर क्रमिक अनशन कर रहे है। क्षेत्रीय पुलिस ने निजी मुचलके के बाद पूर्व छात्र नेता मदन मोहन शर्मा को छोडा दिया। अधिवक्ता मदनमोहन शर्मा ने बताया कि 10 जनवरी से सेंट जोंस​ डिग्री कॉलेज पर भ्रस्टाचार और कॉलेज प्राचार्य की अवैध नियुक्ति के विरोध में अनशन जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Comment