Home » चन्दन के परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका

चन्दन के परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका

by pawan sharma

कासगंज। गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा यात्रा निकालने के दौरान कासगंज के बिलराम गेट पर अपनी जान गवाने वाले चंदन गुप्ता के परिवारीजनों को अपनी संवेदना व्यक्त करने जा रहे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को एटा के मिरही थाने की पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रास्ते में ही रोक दिया।

कांग्रेस कार्यकर्ता और प्रतिनिधि मंडल को रोके जाने पर कांग्रेसियों ने अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों की तकरार भी हुई। देखते ही देखते मामला गरमाने लगा। मौके पर और पुलिस फोर्स बुला लिया गया जिसके बाद कासगंज जाने की जिद कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मुरई थाने ले जाया गया और फिर वहां से छोड़ दिया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीड़ित परिवार के घर नहीं जाने दिया।

पुलिस प्रशासन की इस कार्यवाही के प्रति कांग्रेसियों ने अपनी नाराजगी जताई। कांग्रेस उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह और प्रदेश सचिव विनोद बंसल ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार तानाशाह रवैया अपना रही है इसलिये पीड़ित परिवार को संवेदनाये देने से भी रोका जा रहा है।

Related Articles

Leave a Comment