Home » कार्टन में मिली महिला शव की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, विवाहित प्रेमी ने दिया था हत्या को अंजाम

कार्टन में मिली महिला शव की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, विवाहित प्रेमी ने दिया था हत्या को अंजाम

by admin

आगरा। शाहगंज थाना पुलिस ने कार्टन में मिले एक महिला का शव मामले का खुलासा कर दिया है। लॉक डाउन में व्यस्त होने के बावजूद पुलिस ने उक्त घटना का कम समय अवधि में खुलासा कर दिया। पुलिस ने महिला की हत्या के मामले में उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है जिसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है। इस हत्या के खुलासे की जानकारी एसपी सिटी रोहन पी बोत्रे ने दी।

मामला शाहगंज थाना क्षेत्र के कोठी मीना बाजार मैदान का है। बुधवार रात को यहाँ से गुजर रहे एक युवक ने बड़ा सा बंधा हुआ कार्टन देखा। कार्टन को देखकर भीड़ जुटने लगी। युवक ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुँच गयी। पुलिस ने कार्टन खोला तो उसमें महिला का शव निकला जिसे देखकर सभी के होश उड़ गए। मौके पर पहुँची पुलिस ने उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुँच गयी।

इस घटना पर एसपी सिटी रोहन पी बोत्रे भी पहुँचे थे और उसी समय से पुलिस इस मामले के खुलासे में जुट गई थी। बताया जाता है कि पुलिस ने अगले दिन जांच पड़ताल शुरु की। महिला के हाथ पर किरण लिखा हुआ था। दूसरी ओर शाहगंज पुलिस के पास एक महिला आई और उसने बताया कि उसकी बेटी सुबह से घर नहीं लौटी है। उसने अपनी बेटी का नाम भी किरण बताया। जिससे उस मृतका की शिनाख्त कराई और उसकी पहचान किरण के रूप में हुई जो गढ़ी भदौरिया स्थित खुशी नेत्रालय पर काम करती थी।

जांच पड़ताल में पता चला कि खुशी नेत्रालय पर काम करने वाले आनंद से उसके प्रेम संबंध थे। जानकारी जुटाने पर पता चला कि आंनद फिरोजाबाद में है। पुलीस ने दबिश देकर उसे फिरोजाबाद से गिरफ्तार किया है।

सीओ नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले की जांच पड़ताल की गई। सीसीटीवी फुटेज व अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आंनद को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से मृतका की पासबुक व अन्य चीजें भी बरामद की है। सीओ नम्रता श्रीवास्तव का कहना था कि पूछताछ में आनंद ने बताया है कि उसके किरण से प्रेम संबंध थे। आनंद विवाहित था, किरण उस पर शादी का दवाब बना रही थी इसलिए उसकी हत्या कर दी।

Related Articles