Home » 19.5 किलो ग्राम सोना लूटने वाले मुख्य आरोपी सहित दो अन्य साथियों को लेकर आगरा पहुंची पुलिस

19.5 किलो ग्राम सोना लूटने वाले मुख्य आरोपी सहित दो अन्य साथियों को लेकर आगरा पहुंची पुलिस

by admin
Police reached Agra with two other associates including the main accused who robbed 19.5 kg of gold

Agra. कमला नगर के मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी की शाखा में 19.5 किलोग्राम सोना लूटने का मुख्य आरोपी नरेंद्र उर्फ लाला को ट्रांजिट रिमांड पर आगरा पुलिस उसे आगरा ले आई है। इस संबंध में एसएससी सुधीर कुमार ने प्रेस वार्ता की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। आपको बताते चलें कि पिछले आठ महीनों से स्थानीय पुलिस और एसटीएफ नरेंद्र की तलाश कर रही थी जिसकी गिरफ्तारी कोलकाता में जाकर हुई।

एसएसपी आगरा ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी नरेंद्र कोलकाता जाकर छिप गया था। उसने वहीं पर एक किराए पर मकान ले लिया था और अपनी पहचान छिपाकर रहा था लेकिन कोलकाता पुलिस ने उसे इसी मामले में गिरफ्तार किया और उसकी सूचना आगरा तक भी पहुंची। उसे ट्रांजिट रिमांड पर आगरा लाया गया है। नरेंद्र को न्यायालय में पेश किया जाएगा और उसकी रिमांड ली जाएगी।

लूट की यह घटना 17 जुलाई 2021 को हुई थी। दो बदमाश घटना के कुछ देर बाद ही एत्मादपुर में मुठभेड़ में मार गिराए गए थे। इसके बाद पुलिस ने 15 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। लाला फरार था। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगातार जुटी थी। आठ महीने बाद मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोच लिया। बदमाश 19 किलोग्राम से अधिक सोना और कैश लूटकर ले गए थे।

पुलिस ने इस गैंग के अन्य सदस्यों, रेकी करने वाले और मददगारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस ने 11.5 किलोग्राम से अधिक सोना और कैश की बरामदगी की थी। तीन किलोग्राम से अधिक सोना वारदात के बाद कंपनी के लॉकर में ही रखा मिलने का दावा पुलिस ने किया था। बाकी सोना लेकर सरगना नरेंद्र उर्फ लाला फरार था।

एसएसपी आगरा ने बताया कि मणप्पुरम गोल्ड लोन का मुख्य आरोपी नरेंद्र उर्फ लाला सहित दो अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किये गए है। उनके पास से लगभग ढाई किलो सोना बरामद हुआ है। न्यायालय में इसे पेश कर इसकी रिमांड ली जाएगी और पूछताछ की जाएगी जिससे अन्य मामलों का और खुलासा हो सके।

Related Articles