Home » पुलिस की गिरफ्तारी की मांग को लेकर निगम कर्मचारी हुए लामबंद

पुलिस की गिरफ्तारी की मांग को लेकर निगम कर्मचारी हुए लामबंद

by pawan sharma

मथुरा। नगर निगम कर्मचारी के परिवार के साथ पुलिस द्वारा की गई मारपीट को लेकर निगम के कर्मचारी लामबंद हो गए है। पुलिस की इस कार्य प्रणाली और दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर के निगम कर्मचारियों ने स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उप्र के बैनर तले मथुरा नगर निगम में प्रदर्शन कर धरना दिया और जमकर नारेबाजी भी की।

निगम में प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों ने चेतावनी भी दी कि यदि 72 घंटो के अंदर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की गई तो नगर निगम कर्मचारी हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे।

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि पीड़ित भगवान सिंह नगर निगम में सेवक के पद पर कार्यरत है जो शहर के धौली प्याऊ क्षेत्र में रहता है। यहीं विगत कुछ समय पूर्व भोला के छोटे भाई के किसी विवाद में वारंट निकले थे। जिन्हें कुछ समय बाद पीड़ित द्वारा कोर्ट के माध्यम से निरस्त करा दिया गया था।

पीड़ित भगवान सिंह का आरोप है कि वारंट निरस्त होने के वाबजूद भी चौकी प्रभारी धौली प्याऊ घर पर आये और चौकी चलने को कहा। जब पीड़ित ने साथ चलने से ये कह कर माना कर दिया कि वे वारंट को कोर्ट से निरस्त करा चुके हैं तो पुलिस ने इनके साथ मारपीट की। यहां तक कि पुलिस ने महिलाओं के साथ भी अभद्रता की। पीड़ित ने मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा से की है लेकिन अभी कोई उचित कार्यवाही नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Comment