Home » एनकाउंटर में ढ़ेर होने वाले एक लाख के इनामी बदमाश का पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

एनकाउंटर में ढ़ेर होने वाले एक लाख के इनामी बदमाश का पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

by admin
Police performed last rites of one lakh prize crook who was piled up in the encounter

Agra. चिकित्सक अपहरण कांड के मुख्य आरोपी बदन सिंह का शुक्रवार को आगरा पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस एनकाउंटर में ढेर होने के बाद बदन सिंह के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया था और उसके शव को सुरक्षित रखा था लेकिन लगभग 8 दिन बीत जाने के बाद भी बदन सिंह का कोई भी परिजन शव को लेने के लिए नहीं पहुंचा जिसके बाद आगरा पुलिस ने सभी कानूनी प्रक्रिया को पूरा करते हुए शुक्रवार को बदन सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया।

एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के ट्रांसयमुना कॉलोनी निवासी डॉ. उमाकांत गुप्ता का पिछले दिनों अपहरण हुआ था। इस अपहरण को कुख्यात बदमाश बदन सिंह ने ही कराया था। महिला से फोन पर बात कराकर उसे जाल में फंसवाया और फिर उसका अपहरण करके बीहड़ में ले गए। डॉक्टर को 31 घंटे बाद ही पुलिस ने मुक्त करा लिया था लेकिन बदन सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई थीं।

21 जुलाई को बुधवार देर रात्रि थाना जगनेर आगरा के कछपुरा क्षेत्र में पुलिस और डॉक्टर उमाकांत गुप्ता के अपहरण के आरोपी बदन सिंह के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में बदन सिंह को गोली लगी लगी और उसकी मौत हो गयी थी। पुलिस ने बदन सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया और शव को सुरक्षित रख लिया था लेकिन लगभग 8 दिन बीत जाने के बाद भी जब बदन सिंह का कोई भी परिजन शव को लेने नहीं आया तो आगरा पुलिस ने उसके अंतिम संस्कार करा दिया।

शुक्रवार को आगरा पुलिस बदन सिंह के शव को लेकर ताजगंज स्थित विद्युत शवदाह गृह पहुँची, जहां सभी कानूनी प्रक्रिया को पूरा करते हुए आगरा पुलिस ने बदन सिंह का अंतिम संस्कार कराया, साथ ही उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई। इस दौरान कई पुलिसकर्मी भी विद्युत शवदाह गृह पर मौजूद रहे।

Related Articles