Home » पुलिस का सटोरियों पर शिकंजा, तीन गिरफ्तार

पुलिस का सटोरियों पर शिकंजा, तीन गिरफ्तार

by pawan sharma

मथुरा। सटोरियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पूरे जनपद में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में मथुरा पुलिस को सफलता भी हाथ लग रही है।

बुधवार को एक विशेष अभियान चलाकर रमन रेती चौकी प्रभारी विपिन गौतम ने मुखबिर की सूचना पर तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया है। इन सटोरियों से पुलिस ने दो मोबाइल फोन, नगदी और सट्टे का पर्चा बरामद किया है। तीनों सटोरियों के खिलाफ क़ानूनी कार्यवाही को अंजाम दे दिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीनों सटोरिए गुप्त तरीके से सट्टे की गद्दी चला रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जाल बिछाया और तीनों को सट्टे की गद्दी से पकड़ लिया।

Related Articles

Leave a Comment