Home » अवैध खनन रोकने गयी पुलिस की माफियाओं से मुठभेड़, तीन गिरफ़्तार

अवैध खनन रोकने गयी पुलिस की माफियाओं से मुठभेड़, तीन गिरफ़्तार

by admin

आगरा। अवैध खनन की सूचना पर अवैध खनन को रोकने के लिए गयी पुलिस की खनन माफियाओं और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गयी। इस मुठभेड़ में दोनों ओर से फायरिंग हुई और गोलियों की गड़गड़ाहट से पूरा क्षेत्र गूंज गया। दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक खनन माफिया गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस मुठभेड़ के दौरान तीन खनन माफियाओं को गिरफ्तार किया है और घायल हुए खनन माफिया को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

घटना थाना जगनेर के सरेन्धी गांव के पास की बताई जा रही है। क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुँची। अवैध खनन के वाहनों को रोका तो खनन माफियाओं ने पुलिस से बचने व भागने के लिए फायरिंग कर दी तो पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाही को अंजाम देते हुए फायरिंग की। इस मुठभेड़ में एक खनन माफिया घायल हो गया। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन अवैध खनन करने वालो को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि खनन माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज जगनेर पुलिस अवैध खनन की सूचना पर पहुँची थी। खनन के परिवहन रोकने के दौरान मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक घायल भी शामिल है।

Related Articles