Home » यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे युवती का जला शव मिलने से मची अफरा-तफरी, पुलिस जांच में जुटी

यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे युवती का जला शव मिलने से मची अफरा-तफरी, पुलिस जांच में जुटी

by admin
Police found investigation after finding a dead body of a woman on the banks of Yamuna Expressway

Agra. शनिवार सुबह यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे नग्न अवस्था में महिला का अधजला हुआ शव मिलने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। एक्सप्रेस वे के किनारे झाड़ियों में महिला के अधजले शव की सूचना लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और इस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उस पर केरोसिन डालकर जला दिया गया जिससे मृतका की शिनाख्त ना हो सके।

घटना खंदौली थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे सर्विस रोड के किनारे की है। बताते चलें कि नित्य क्रिया के लिए जाते समय लोगों ने झाड़ियों के किनारे महिला के शव को देखा। महिला का शव जला हुआ था और महिला के शरीर पर किसी भी तरह का कोई कपड़ा नहीं था। इस दृश्य को देख लोग घबरा गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। महिला के शव मिलने की सूचना पर पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि महिला के शव से केरोसिन की बदबू आ रही थी। आशंका है कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया हो और फिर उसकी हत्या कर शव को यहां फेंक कर उस पर केरोसिन डालकर जला दिया हो जिससे महिला की शिनाख्त ना हो सके। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/K7TYmtMzREv5Os7R2Lgzy8

Related Articles