Home » कांग्रेसियों के खिलाफ़ पुलिस ने कराया मुक़दमा दर्ज़, प्रदेश उपाध्यक्ष-जिला अध्यक्ष नामज़द, जाने क्यों

कांग्रेसियों के खिलाफ़ पुलिस ने कराया मुक़दमा दर्ज़, प्रदेश उपाध्यक्ष-जिला अध्यक्ष नामज़द, जाने क्यों

by pawan sharma

आगरा। पिछले दिनों हिंदूवादी संगठन हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी की ओर से कांग्रेस के शहर व जिला अध्यक्ष कार्यालय पर जमकर तोड़फोड़ की और शहर भर में लगे राहुल और प्रियंका गांधी के होर्डिंग्स को फाड़ दिया गया था। इस घटना से आक्रोशित कांग्रेसियों ने हिंदूवादी संगठन पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया था और उनकी गिरफ्तारी की मांग उठाई थी।

लेकिन आगरा पुलिस ने अब कांग्रेसियों के खिलाफ ही कानूनी कार्रवाई को अंजाम दे दिया है। पुलिस की ओर से बलवा, सरकारी कार्य मे बाधा, बंधक बनाना और धारा 144 के उलंघन की गंभीर धाराओं में कांग्रेसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस प्रशासन की ओर से कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह, जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, शहर कार्यवाहक अध्यक्ष हाजी जमील उद्दीन, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नदीम नूर और अदनान कुरैशी को आरोपी बनाते हुए 50 से अधिक अज्ञात कांग्रेस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

इस कार्रवाई से कांग्रेसियों में खासा रोष व्याप्त है। पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज जिले और शहर के पदाधिकारियों ने अपने हाईकमान को इससे अवगत कराने के साथ साथ प्रदेश अध्यक्ष सांसद राज बब्बर को भी अवगत करा दिया है।

प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह का कहना है कि पुलिस ने उन आरोपियों को पकड़ने की जहमत नही उठाई जिन्होंने कांग्रेस कार्यालयों पर तोड़फोड़ की जबकि तोड़फोड़ के सबूत भी उन्हें दिए गए लेकिन यह आंदोलन तेज न हो कांग्रेस की आवाज को दबाया जाए इसलिए सरकार के दबाब में पुलिस ने पीड़ित कांग्रेसियो को ही आरोपी बना दिया है। प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर इस संबंध में उच्च अधिकारियों से वार्ता करेगे।

जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा का कहना है कि पुलिस प्रशासन सरकार के दबाव में काम कर रहा है। इसलिए तो पीड़ित कांग्रेसियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया जबकि प्रदर्शन के दौरान इस तरह की कोई भी घटना नहीं हुई थी। जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा का कहना है कि सत्ताधारी दल के लोग पुलिस को मोहरा बनाकर कांग्रेस पार्टी की आवाज को दबाने का प्रयास कर रहे हैं जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस शुरू से संघर्ष करती हुई हाई है और इस घटना के विरोध में भी आवाज उठाई गई।

Related Articles

Leave a Comment