Home » पुलिस ने रोकी तिरंगा यात्रा, धरने पर बैठे हिंदूवादी कार्यकर्ता

पुलिस ने रोकी तिरंगा यात्रा, धरने पर बैठे हिंदूवादी कार्यकर्ता

by pawan sharma

आगरा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हिंदू युवा वाहिनी ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया था। हिंदू युवा वाहिनी आगरा महानगर की ओर से यह तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया था। थाना मलपुरा क्षेत्र के धनौली से निकलकर शाहगंज के खेरिया मोड़, सराय ख्वाजा, प्रतापपुरा, MG रोड होते हुए पूरे शहर में भ्रमण करनी थी मगर पिछले साल कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान हुए बवाल और चंदन की मौत के बाद आगरा प्रशासन तिरंगा यात्रा के लिए धारा 144 लागू कर रखी थी। यही वजह थी कि पुलिस पूरी तरीके से मुस्तैद थी। ऊपर से बारिश हो रही थी। मगर शाहगंज पुलिस ने नरीपुरा में डेरा डाल दिया था।

जैसे ही हिंदू युवा वाहिनी की तिरंगा यात्रा मलपुरा थाना क्षेत्र के धनौली से होती हुई शाहगंज के शहरी इलाके के नरीपुरा में प्रवेश की तो शाहगंज पुलिस ने तिरंगा यात्रा को रोक दिया।

बारिश हाथों में तिरंगा लिए हिंदू युवा वाहिनी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और जोश दिखा जा रहा था। भारत माता की जय और वंदे मातरम का नारा लगाने वाले हिंदू युवा वाहिनी और अन्य हिंदूवादी नेता तिरंगा यात्रा निकालने पर अड़े थे। भारी बारिश के बीच आधा घंटे तक हिंदू युवा वाहिनी और पुलिस के बीच नोकझोंक का नजारा देखा गया। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा लिए तिरंगा यात्रा निकालने पर अड़े थे तो पुलिस तिरंगा यात्रा को नरीपुरा से आगे बढ़ने देना नहीं चाहती थी। आक्रोशित हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता बारिश में सड़क पर ही बैठ गए और नारेबाजी शुरू हो गई।

नारेबाजी प्रदर्शन और हाथ में तिरंगा लिए हिंदूवादी कार्यकर्ता काफी जद्दोजहद के बाद मान गए और तिरंगा यात्रा वापस धनौली की ओर चली गयी। तब जाकर पुलिस ने कहीं राहत की सांस ली।

Related Articles

Leave a Comment