Home » नेपाल पहुंचे पीएम मोदी, बुद्ध पूर्णिमा पर पवित्र बोधि वृक्ष की पूजा की

नेपाल पहुंचे पीएम मोदी, बुद्ध पूर्णिमा पर पवित्र बोधि वृक्ष की पूजा की

by admin
PM Modi arrives in Nepal, worships the holy Bodhi tree on Buddha Purnima

नई दिल्ली (16 May 2022)। नेपाल पहुंचे पीएम मोदी। बुद्ध पूर्णिमा पर पवित्र बोधि वृक्ष की पूजा की। इंडिया इंटरनेशनल सेंटर फॉर बौद्ध कल्चर एंड हेरिटेज की आधारशिला रखी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार सुबह साढ़े दस बजे नेपाल के लुंबिनी पहुंचे। हेलीपैड पर नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देऊबा ने मोदी का स्वागत किया। इसके बाद दोनों पीएम ने माया देवी मंदिर में पूजा की। मंदिर परिसर में मार्कर स्टोन पर श्रद्धांजलि दी। यह भगवान बुद्ध के सटीक जन्म स्थान को बताता है। वहां पर मोदी ने बौद्ध रीति रिवाज से पूजा की। इसके बाद पुष्कर्णी तलाब की परिक्रमा लगाने के बाद बोधि वृक्ष की पूजा की। इसके बाद मोदी ने मंदिर से सटे अशोक स्तंभ के पास दीपक जलाए।

भारत की पहल पर बनाया जा रहा है
प्रधानमंत्री मोदी ने इंडिया इंटरनेशनल सेंटर फॉर बौद्ध कल्चर एंड हेरिटेज की आधारशिला रखी। बता दें कि यह हेरिटेज भारत की पहल पर बनाया जा रहा है।

सम्राट अशोक ने बनवाया था स्तंभ
पीएम मोदी ने अशोक स्तंभ के पास दीपक जलाए। विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह स्तंभ सम्राट अशोक ने 249 ईसा पूर्व में बनवाया था। यह लुंबिनी के भगवान बुद्ध का जन्मस्थान होने का पहला पुरालेख है। इसके अलावा पीएम मोदी ने उस बोधि वृक्ष का जल भी दिया, जो 2014 में नेपाल को उपहार में यह वृक्ष दिया था।

Related Articles