Home » आज शाम पांच बजे से लगेगी परिक्रमा, जगह—जगह लगे भंडारे, कैलाश मंदिर पर विशेष इंतजाम

आज शाम पांच बजे से लगेगी परिक्रमा, जगह—जगह लगे भंडारे, कैलाश मंदिर पर विशेष इंतजाम

by admin
Parikrama will be held from five o'clock in the evening, Bhandaras will be arranged at different places, special arrangements will be made at Kailash temple.

आगरा। आगरा के चारों महादेव की परिक्रमा आज। भक्तों के लिए जगह—जगह लगने लगे भंडारे। शिवमय होने लगा अपना आगरा। कैलाश मंदिर पर विशेष इंतजाम।

रविवार शाम से आगरा में भोलेनाथ की परिक्रमा लगाई जाएगी। आगरा के चारों कोनों पर स्थित महादेव की परिक्रमा के लिए भक्त शाम पांच बजे से निकलेंगे। ऐसे में भक्तों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए लोगों ने जगह—जगह टैंट लगाए हैं। भंडारे का आयोजन होगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।

कैलाश महादेव मंदिर के पास महालक्ष्मी मंदिर पर परिक्रमा करने आने वाले भक्तों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। कैलाश मंदिर एवं महालक्ष्मी मंदिर के महंत निर्मल गिरि ने बताया कि सावन के दूसरे सोमवार से पहले बाबा की परिक्रमा लगाई जाती है। शाम पांच बजे से यह परिक्रमा शुरू होगी।

उन्होंने बताया कि इस दौरान पूरे आगरा में भक्तों की सेवा के लिए लोग तत्पर रहते हैं। महालक्ष्मी मंदिर में भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिर के पास ही कई टैंट लगाए गए हैं। इनमें भक्तों के लिए चिकित्सा सुविधा तक का इंतजाम होगा। भोजन प्रसादी के साथ ही ठंडे पानी का इंतजाम किया गया है। कांवड़ियों का खास ख्याल रखा जाएगा। उनके आराम के लिए भी एक टैंट बनाया गया है।

निर्मल गिरि ने बताया कि कैलाश महादेव मंदिर के साथ ही महालक्ष्मी मंदिर भी पूरी रात खुलेगा। यहां पर मृत्युंजय महादेव मंदिर में जलाभिषेक होगा। सोमवार सुबह बाबा का रुद्राभिषेक किया जाएगा।

इधर वाटर वक्र्स चौराहा, जीवनी मं​डी चौराहे से आगे, हाथी घाट, राजेश्वर महादेव मंदिर, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर, आवास विकास कालोनी, मन:कामेश्वर महादेव मंदिर, बल्केश्वर महादेव मंदिर के पास भी ठंडे पानी और भोजन प्रसादी का इंतजाम किया गया है। साउंड लगाए गए हैं।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/Bd1V2ia1YGyCMbk8QApuWF

Related Articles

Leave a Comment