Home » सांसद राजकुमार चाहर की पदयात्रा, देखिये क्या है ख़ास

सांसद राजकुमार चाहर की पदयात्रा, देखिये क्या है ख़ास

by admin

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर पूरे देश और प्रदेश में 2 अक्टूबर से शुरू हुई गांधी जयंती को भारतीय जनता पार्टी के सांसद, विधायक और नेता गांधी पदयात्रा के रूप में मना रहे हैं। जगह-जगह गांधी पदयात्रा निकाली जा रही है। सांसद और विधायक अपने विधानसभा और लोकसभा क्षेत्र में पहुंचकर जनता के बीच में प्रदेश और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बता रहे हैं तो वहीं जगह-जगह सांसद और विधायकों का सम्मान भी ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को आगरा फतेहपुर सीकरी लोकसभा के सांसद राजकुमार ने गांधी पद यात्रा का शुभारंभ किया। सांसद राजकुमार के साथ क्षेत्रीय विधायक और जिले के पदाधिकारियों के साथ गांव की एक बड़ी टीम गांव गांव चौपाल चौपाल जाकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समझा रही थी।

इसके अलावा सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि गांधी पदयात्रा के जरिए सांप्रदायिक सौहार्द बनाने की अपील ग्रामीणों से की जा रही है। पॉलिथीन मुक्त भारत की अपील भी गांव-गांव जाकर ग्रामीणों से कर रहे हैं। गांव वाले भी प्रधानमंत्री के इस अभियान में जोर-शोर से लगे हैं। खुद गांव वाले जल संचय, वृक्षारोपण जैसे अभियान में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।

सांसद फतेहपुर सीकरी राजकुमार चाहर ने मलपुरा अकोला और आसपास के गांवों में पदयात्रा के जरिए प्रदेश और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के सामने रखा।

Related Articles

Leave a Comment