Home » आगरा में कैंटर की चपेट में आया पीएसी का सिपाही, मौत

आगरा में कैंटर की चपेट में आया पीएसी का सिपाही, मौत

by admin
PAC constable caught in cantor in Agra, died

आगरा (01 June 2022 Agra News)। आगरा में कैंटर की चपेट में आया पीएसी का सिपाही, उपचार के दौरान मौत। अलीगढ़ में था तैनात। परिवार में कोहराम।

अलीगढ़ 38वीं वाहिनी पीएससी बटालियन में 26 साल का सिपाही मनोज कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी पापरी नागर थाना मनसुखपुरा अलीगढ़ जाने के लिए निकला था। प्लाटून कमांडर ईदल के नायक अमन सिंह ने दर्ज मुकदमे में कहा कि वह मंगलवार को अपने कैम्प कंपनी ईदल मंडी समिति आगरा में सरकारी काम से आया था। रात को वह कुबेरपुर पर सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी पीछे से तेज गति से आ रहे कैंटर संख्या आरजे 09 जीबी 4322 ने टक्कर मार दी। वह गम्भीर घायल हो गया।

2019 बैच का सिपाही था
सूचना पर पहुची पुलिस ने उपचार के लिए आगरा भेज दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। थाना प्रभारी अरुण कुमार बालियान ने बताया कि तहरीर पर मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। मृतक मनोज कुमार 2019 बैच का सिपाही था, चार महीने पहले उसकी शादी हुई थी। परिवार में तीन भाइयों में सबसे छोटा भाई था। बुधवार शाम को राजकीय सम्मान से उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताया जा रहा है कि सिपाही की शादी चार महीने पहले हुई थी। जानकारी पर परिवार में कोहराम है।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/Bd1V2ia1YGyCMbk8QApuWF

Related Articles