Home » गंदे पानी की समस्या से जूझ रही एक महिला का आक्रोश फूटा, नगर पालिका अध्यक्ष को दिखाई चूड़ियां

गंदे पानी की समस्या से जूझ रही एक महिला का आक्रोश फूटा, नगर पालिका अध्यक्ष को दिखाई चूड़ियां

by admin
Outrage over a woman struggling with dirty water, bangles visible to municipal president

Agra. विगत कई वर्षों से गंदे पानी की समस्या से जूझ रही एक महिला का आक्रोश शुक्रवार को फूट गया। महिला गंदा पानी लेकर नगर पालिका कार्यालय पहुँची। आक्रोशित महिला ने गंदा पानी बाल्टी में भरकर एवं चूड़ियाँ ले जाकर नगरपालिका कार्यालय पर जमकर हंगामा किया और पालिका अधिकारी को खरी खोटी सुनाई।

मामला बाह नगर पालिका से जुड़ा हुआ है। बाह कस्बा में रहने वाली रश्मि त्रिपाठी पिछले डेढ़ साल से गंदे व बदबूदार पानी की समस्या से जूझ रही है। कई बार लिखित शिकायत के बाद भी कोई समाधान न होने पर पीड़िता का आक्रोश फूट गया और वह गंदे पानी व हाथों में चूड़ियां लेकर पहुँच गयी। पीड़िता ने नगर पालिका कार्यालय पर जमकर हंगामा काटा और अधिकारियों को खरी खोटी सुनाई। इसके बाद पीड़िता ने उपजिलाधिकारी से बदबूदार पानी की समस्या को सामने रखा।

पीड़िता ने बताया कि पिछले डेढ़ साल से घर मे गंदा व बदबूदार पानी आ रहा है। इसके लिए उनके ससुर ने डेढ़ साल पहले नगर पालिका चेयरमैन को शिक़ायत की थी। उनके ससुर का स्वर्गवास हो गया लेकिन पेयजल की समस्या का समाधान नहीं हो पाया। डेढ़ साल पहले की गई शिकायत की रिसिंविंग भी उनके पास है। इसके बाद उन्होंने खुद कंपलेन की तो अधिकारियों ने नया कनेक्शन लेने की सलाह दे दी। नया कनेक्शन लेने के बाद भी कोई समाधान आज तक नहीं हुआ।

पीड़िता का आरोप है कि नगर पालिका अध्यक्ष कुछ भी करना नहीं चाहते हैं। इसलिए डेढ़ साल में उनकी पेयजल समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

Related Articles