Home » आगरा में बढ़ा ठंड और कोहरे का प्रकोप, बुजुर्गों-बच्चों की बढ़ी मुश्किलें

आगरा में बढ़ा ठंड और कोहरे का प्रकोप, बुजुर्गों-बच्चों की बढ़ी मुश्किलें

by admin

आगरा। इन दिनों ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। हालात यह है कि रात में कोहरे की चादर सड़कों को अपने आगोश में ले लेती है तो वहीं वाहनों को चलाने में भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों को अपनी लाइट के साथ इंडिकेटर भी जलाने पढ़ रहे हैं। आगरा में रात में कोहरे की चादर और दिन में शीतलहर की ठंडी हवा भी लोगों को खासी दिक्कतों में डाल रही है। ठंड शीतलहर से सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्ग लोगों को हो रही है। बुजुर्गों के साथ छोटे बच्चे भी इस बदलते मौसम से खासे प्रभावित हो रहे हैं।

ताजनगरी में पिछले 3 दिनों से काफी ठंडा मौसम है जो लगातार बढ़ता जा रहा है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का सीधा असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। वहीं दिल्ली में हुई बरसात का असर भी आगरा में साफ दिख रहा है। पिछले दो दिनों में ताजनगरी में रिमझिम करके रुक रुक कर हो रही बरसात भी इस ठंड को काफी हद तक बढ़ा रही है।

रात में लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। वहीं स्कूलों की छुट्टियां भी प्रशासन द्वारा घोषित न करने से सुबह सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को भी ठंड और शीतलहर के चलते खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग जगह-जगह अलाप लगाकर ताप रहे हैं और अपने शरीर को ठंड से बचाने के लिए गर्मी पहुंचा रहे हैं।

Related Articles