Home » महिला श्रमिकों के मुद्दे पर त्रिपक्षीय वार्ता का आयोजन, कौशल विकास प्रशिक्षण है नारी सशक्तिकरण का अनूठा उदाहरण

महिला श्रमिकों के मुद्दे पर त्रिपक्षीय वार्ता का आयोजन, कौशल विकास प्रशिक्षण है नारी सशक्तिकरण का अनूठा उदाहरण

by admin
Organizing tripartite talks on the issue of women workers, skill development training is a unique example of women empowerment

Agra. उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदूर संगठन ने महिला श्रमिकों के मुद्दों पर त्रिपक्षीय वार्ता का आयोजन प्रतापपुरा स्थित होटल देवीराम पैलेस में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में किशोर न्याय बोर्ड प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट विनीता कुलश्रेष्ठ मौजूद रहीं।कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि हर्ष का विषय हैं कि उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदूर संगठन ग्रामीण महिलाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर उन्हें कुशल श्रमिक बना रहा है। यह वास्तव में नारी सशक्तिकरण का अनूठा उदाहरण है। कौशल विकास प्रशिक्षण के पश्चात निश्चित ही आप कुशल श्रमिक बनेगी और आपको रोजगार भी मिल सकेगा।साथ ही आपकों अपने बच्चों की शिक्षा पर भी ध्यान देना होगा।

संगठन के अध्यक्ष तुलाराम शर्मा ने बताया कि आज के कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को रोजगार से कैसे जोड़ा जा सकता हैं, महिलाओं को उत्तर प्रदेश मजदूर संगठन ने बी.डब्लू.आई/डी.जी.बी.के सहयोग से पी.सी.एस.सी.के माध्यम से प्रशिक्षण दिलाया प्रशिक्षण के पश्चात प्रमाण पत्र भी दिया गया। किन्तु जैसा कि पेन्टिंग क्षेत्र को पुरूषों का ही कार्य क्षेत्र माना जाता है। इसलिए इस प्रथा को तोड़ कर महिला श्रमिकों ने यह साबित किया हैं कि महिलाऐं भी बेहतरीन पेटिंग कर सकती हैं। घरों को रंगो से सजा सकती हैं।

इस समय संगठन के लिए महिला श्रमिकों को रोजगार से जोड़ना एक बड़ी चुनौती के रूप में उभर कर सामने आई हैं जिस पर संगठन लगातार इस तरह की बैठक के माध्यम से महिला श्रमिकों के मुद्दों पर त्रिपक्षीय वार्ता मंच पर लाकर इस मुद्दे पर सभी के सामने चर्चा करता हैं। इस दौरान महिला श्रमिकों को रोजगार के साथ —साथ सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं से भी रूबरू कराया जाता है।

रितु इंदौलिया ने बताया कि किस तरह महिलाऐं खुद को आत्मनिर्भर बना सकती हैं। उन्होंने कहा कि अकेले कोई कुछ नही कर सकता है।इसलिए संगठित होना पड़ेगा व कौशल विकास का प्रशिक्षण लेकर आप सभी श्रमिक महिलाऐं अपने हुनर को एक नई दिशा दे रही हैं।

कार्यक्रम समापन के दौरान इस कार्यक्रम में शामिल हुए ठेकेदारों से भी संगठन के लोगों ने वार्ता की और महिला श्रमिकों को पेंटिंग का कार्य देने के लिए उनसे अनुग्रह भी किया। इस पर कुछ ठेकेदारों ने अपनी सहमति भी जताई और महिला श्रमिकों को अपनी कुछ साइटों पर पेंटिंग का काम देने का वायदा भी किया। इससे महिला श्रमिक काफी उत्साहित नजर आईं तो वहीं मुख्य अतिथि विनीता कुलश्रेष्ठ ने कहा कि महिला श्रमिकों को इस कार्यशाला के दौरान कार्य मिलना कार्यशाला के उद्देश्य को सार्थक बना देता है।कार्यक्रम के दौरान संजय शर्मा, पिंकी जैंन, हेमलता गोला,उमेश कुमार,निर्मला, प्रतिम, राकेश कुमार, रेखा, निर्मला, बबिता, प्रतिमा ढोमने, साकिर खान आदि उपस्थित रहे।

Related Articles