Home » भारतीय किसान संघ की बैठक में हुई संगठनात्मक समीक्षा, कई जिले के प्रभारी हुए नियुक्त

भारतीय किसान संघ की बैठक में हुई संगठनात्मक समीक्षा, कई जिले के प्रभारी हुए नियुक्त

by admin

आगरा। गुरुवार को भारतीय किसान संघ प्रांत कार्यकारिणी की बैठक प्रांत अध्यक्ष मोहन सिंह चाहर की अध्यक्षता में दीनदयाल धाम फरह मथुरा में संपन्न हुई। बैठक में भारतीय किसान संघ के प्रदेश संगठन मंत्री शिवकांत दीक्षित ने कोरोना काल में सेवा कार्यों की समीक्षा की और 24 अगस्त को भगवान बलराम जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाने का आवाहन किया। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

संघ के प्रदेश संगठन मंत्री शिवकांत दीक्षित ने बताया कि संगठन से अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने के लिए 20 सितंबर से 30 सितंबर तक गांव संपर्क अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 6 नवंबर को दत्तोपंत ठेंगड़ी जन्मशताब्दी वर्ष का समापन भव्य कार्यक्रम के साथ आगरा में होगा।

इस बैठक के दौरान संघ के प्रांत अध्यक्ष मोहन सिंह चाहर ने आगरा में अंतर्राष्ट्रीय आलू अनुसंधान केंद्र स्थापना को जोर-शोर से उठाया। उन्होंने कहा कि आलू केंद्र के लिए किसान संघ पूरी ताकत से संघर्ष करेगा और सरकार पर दवाब डालकर इस मांग को पूरा कराया जाएगा। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने मथुरा – छाता में चीनी मिल चालू करने, गन्ना का बकाया भुगतान किए जाने, विद्युत कटौती व विधुत मूल्य वृद्धि, खसरा और आधार कार्ड में तूटि के कारण सम्मान निधि रुकने, बाजरा, दलहन के खरीद केंद्र खोले जाने की समस्या उठाई और शासन से निराकरण कराने के लिए हर संभव लड़ाई लड़ने की बात कही।

इस बैठक के दौरान प्रांत पदाधिकारियों को जिले का प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी। मथुरा में गुलवीर सिंह, आगरा में लक्ष्मण सिंह छाता, फिरोजाबाद और शाहजहांपुर में लक्ष्मण सिंह प्रांत महामंत्री, मैनपुरी में धर्मेंद्र एटा, हाथरस में राजीव तोमर, कासगंज में अनिल गुप्ता, अलीगढ़ में ऋषि कुमार, बदायूं में नरेंश यादव, बरेली में धर्मेंद्र कुमार प्रांत संगठन मंत्री, एटा एवं पीलीभीत में मोहन सिंह चाहर प्रांत अध्यक्ष प्रभारी होंगे।

बैठक के दौरान प्रदेश महामंत्री रामकुमार जुरैल, क्षेत्र संगठन मंत्री सोनपाल, प्रांत संगठन मंत्री धर्मेंद्र, लक्ष्मण छाता, गुलबीर सिंह, अनिल गुप्ता, ऋषि कुमार प्रांत कार्यालय मंत्री, राजीव तोमर, नरेश यादव, जमुना देवी, अध्यक्षता प्रांत अध्यक्ष मोहन सिंह चाहर ने की।संचालन महामंत्री लक्ष्मण सिंह ने किया। मथुरा जिला अध्यक्ष पारस ठाकुर ने व्यवस्थाएं संभाली।।

Related Articles