Home » रेलवे प्रदर्शनी का हुआ उदघाटन, जानिए वंदे भारत ट्रैन का मॉडल बनाने वाले आकाश ने क्या कहा…

रेलवे प्रदर्शनी का हुआ उदघाटन, जानिए वंदे भारत ट्रैन का मॉडल बनाने वाले आकाश ने क्या कहा…

by pawan sharma

आगरा। रेलवे की आधुनिक तकनीक और आजादी के बाद से 2019 तक रेलवे के सफर से शहरवासियों और ताज महोत्सव में आने वाले देशी विदेशी पर्यटकों को रूबरू कराने के लिए आगरा रेल मंडल की ओर से ताज महोत्सव में रेल के विभिन्न मॉडल्स की एक प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी में भाप के इंजन से लेकर हाई स्पीड सुपर फ़ास्ट ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस के मॉडल भी शामिल हैं। ताज महोत्सव में इस प्रदर्शनी की शुरुआत कई दिन पहले हो चुकी थी लेकिन औपचारिक उद्घाटन अब हुआ है।

डीआरएम रंजन यादव ने अधिनिस्थों के साथ इस रेल प्रदर्शनी की शुरुआत की। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद डीआरएम रंजन यादव ने अधिनिस्थ अधिकारियों के साथ इस रैली का भृमण किया और रेल के काफी पुराने मॉडल्स देखकर उत्साहित दिखे। इस दौरान डीआरएम रंजन यादव ने कहा कि आगरा रेल मंडल के अधिकारियों ने देश के कोने कोने से इन मॉडल्स को एकत्रित कर इस प्रदर्शनी को लगाया है। इस प्रदर्शनी में भाप के इंजन से लेकर आधुनिक ट्रैन के सभी मॉडल्स है। इसके माध्यम से लोग भारतीय रेल के इतिहास से रूबरू हो संकेंगे और कब कब किस तरह की आधुनिक तकनीक रेलवे में इस्तमाल हुई है इसकी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

इस प्रदर्शनी में पुणे के मैकेनिकल इंजीनियर आकाश दीपक काबले और उनके साथियों ने अपने मॉडल्स को इस प्रदर्शनी में लगाया है। डीआरएम रंजन यादव ने आकाश के भी मॉडल्स देखे और उनकी सराहना की।

आकाश काबले ने बताया कि वह जब आठवीं क्लास में पढ़ते थे तभी से उन्हें रेलवे के इंजनों के मॉडल बनाने का शौक सवार हुआ। वह अब तक 35 से ज्यादा रेलवे के इंजनों के मॉडल बना चुके हैं। उन्होंने बताया कि अपने शौक को उन्हें अब करियर बनाना है। आकाश ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस का मॉडल बनाने में उन्हें करीब एक महीने का समय लगा। रेलवे प्रदर्शनी में आने वाला हर व्यक्ति वंदे भारत एक्सप्रेस के मॉडल को जरूर देखता है। आकाश ने बताया कि इसके लिए रेलवे की ओर से उन्हें सम्मानित भी किया जा चुका है।

आकाश ने कहा कि अब यह उनका करियर बन चुका है और वो रेल इंजीनियर बनना चाहते है। उनके इस कलेक्शन में स्टीम इंजन व डीजल इंजन, इलेक्ट्रिक इंजन और एसी ट्रेन के तमाम रेलवे में प्रयोग किए गए मॉडल हैं।

रेलवे की इस प्रदर्शनी को देखने आये लोगों ने बताया कि यह खास प्रदर्शनी है। इस प्रदर्शनी में रेलवे का पूरा इतिहास देखने को मिला है। आधुनिक तकनीक की सभी ट्रेन भी यहाँ देखने को मिली है।

Related Articles

Leave a Comment