Home » ताजगंज के होटल की तीसरी मंजिल से गिरकर एक व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी

ताजगंज के होटल की तीसरी मंजिल से गिरकर एक व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी

by admin

Agra. थाना ताजगंज स्थित होटल हावर्ड पार्क प्लाजा की तीसरी फ्लोर से गिरकर एक फार्मेसी कंपनी के कर्मचारी की मौत हो गई। करीब दो घंटे बाद उसके गिरने की जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुँची और कानूनी कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीँ पुलिस होटल स्टाफ के साथ मृतक के साथियों से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक एक फार्मेसी कंपनी की मीटिंग का आयोजन था। कंपनी ने होटल में बीस कमरे बुक कराए थे। यहां पर गोरखुपर निवासी राजकुमार यादव भी अपनी पत्नी के साथ आए थे। रात को कंपनी की मीटिंग के बाद पार्टी चली। पार्टी में राजकुमार ने भी शिरकत की। रात 12 बजे तक नाचा-गाना हुआ। बताया गया है कि राजकुमार ने ज्यादा शराब पी ली थी। इसके बाद साथी उसे तीसरे फ्लोर पर कमरे में छोड़ कर आए थे।

रात साढ़े 12 बजे राजकुमार ने अपनी पत्नी से कहा कि वह बालकनी में सिगरेट पीने जा रहा है। वह सिगरेट पीने गया। मगर दो घंटे तक वापस नहीं आया। इसके बाद उसकी पत्नी ने होटल स्टाफ को जानकारी दी। होटल स्टाफ ने देखा तो होटल के नीचे राजकुमार खून से लथपथ पड़ा था। पुलिस को सूचना दी गई। राजकुमार को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस राजकुमार के दोस्तों और होटल स्टाफ से पूछताछ कर रही है। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। किन हालात में राजकुमार नीचे गिरा, इसका पता लगाया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया

मून ब्रेकिंग की ताजा अपडेट पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से भी जुड़ सकते हैं

https://chat.whatsapp.com/E6bwKgK5C6nF8ZrBGNagWT

Related Articles

Leave a Comment