Agra. नए साल 2022 के पहले दिन ताजमहल ( Tajmahal) पर रिकॉर्ड तोड़ भीड़ उमड़ी। शनिवार को दिनभर में करीब 38 हजार पर्यटकों ने ताज का दीदार किया। सुबह से शाम तक स्मारक के दोनों प्रवेश द्वारों पर पर्यटकों की लंबी लंबी कतारें लगी रहीं। कई पर्यटक बिना मास्क के दिखे। आगरा किला समेत अन्य स्मारकों पर पर्यटकों की संख्या अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा रही।
ताज के दीदार के लिए करना पड़ा इंतजार:-
साल के पहले दिन सुबह से ही पर्यटकों की भीड़ ताज के दीदार के लिए पहुंचने लगी। सुबह नौ बजे से धूप निकल आने के बाद पर्यटकों की संख्या में और इज़ाफ़ा हो गया। दोपहर दो बजे तक ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी दोनों गेटों पर पर्यटकों की लंबी लाइन लग गई। स्मारक में प्रवेश के लिए पर्यटकों को काफी इंतजार करना पड़ा।
37 हजार से ज्यादा टिकट बिके:-
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अनुसार एक जनवरी 2022 को 37 हजार से ज्यादा टिकट बिके।भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के पास, वीआईपी मेहमानों, ग्रुप के आने के कारण दिनभर में करीब 40 पर्यटकों ने ताजमहल को निहारा। इनमें विदेशी पर्यटकों की संख्या 250 के करीब रही। आगरा किला में साढ़े नौ हजार से ज्यादा पर्यटक पहुंचे।
कोरोना गाइडलाइंस का कराया गया पालन:-
ताजमहल पर लगी पर्यटकों की लाइन के चलते सुरक्षाकर्मियों और एएसआई अधिकारियों ने भी ताजमहल पर कोरोना की गाइड लाइन का पालन कराते हुए ही पर्यटकों को स्मारक में अंदर प्रवेश दिया। जिन लोगों के पास मास्क नहीं था उन्हें बिना मास्क के अंदर नहीं जाने दिया गया।