Home » बेटे के जन्मदिन पर पिता को घर से खींच लाई मौत, हुआ दर्दनाक हादसा

बेटे के जन्मदिन पर पिता को घर से खींच लाई मौत, हुआ दर्दनाक हादसा

by admin
On the birthday of the son, the father was dragged to death from the house, a painful accident happened

ताजनगरी में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। बेटे के जन्मदिन का इंतजार कर रहे पिता की सिलेंडर फटने से मौत हो गई। इरादत नगर के रहलई गांव में मिथलेश इंडेन गैस के गोदाम की रसोई में छोटा गैस सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से गोदाम में अफरा-तफरी मच गई। एक अन्य युवक भी घायल हुआ है। सूचना पर पुलिस और फायर कर्मी मौके पर मौजूद हैं।

इरादत नगर के रहलई गांव में मिथलेश इंडेनगैस का गोदाम है। जानकारी के अनुसार वेद प्रकाश रसोई में गैस चूल्हे पर चाय बना रहा था। इसी दौरान हादसा घटित हो गया। वेद प्रकाश के घर में सत्यनारायण की कथा थी और आज बेटे का जन्मदिन भी है। शाम को से बेटे के जन्मदिन पर जाना था।

गोदाम पर गैस सिलेंडर से भरी गाड़ी आने के कारण वेद प्रकाश घर से चला गया था। वहीं गैस का छोटा सिलेंडर फट गया जिससे वेद प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक और युवक भी जलकर घायल हुआ है, जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles