Home » सीमा उपाध्याय के सीकरी सीट से नाम वापिस लेने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने बताया ये कारण

सीमा उपाध्याय के सीकरी सीट से नाम वापिस लेने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने बताया ये कारण

by pawan sharma

आगरा। सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी सीमा उपाध्याय के फतेहपुर सीकरी लोकसभा से चुनाव न लड़ने की इच्छा ने कांग्रेस से राजबब्बर के इस सीट से चुनाव लड़ने की अटकलों को तेज कर दिया है। कांग्रेस पार्टी के नेता सीमा उपाध्याय के इस फैसले को कांग्रेस के गठबंधन में शामिल होने का संकेत मान रहे है।

गठबंधन प्रत्याशी सीमा उपाध्याय के इस सीट से न लड़ने के फैसले पर नाम न छापने की शर्त पर कांग्रेस के एक बड़े नेता ने बताया कि पार्टी नेतृत्व के दवाब में सीमा उपाध्याय को यहाँ से हटना पड़ा है। कांग्रेस नेता का कहना है कि जिस तरह की परिस्थितियां है और हर दल भाजपा को रोकने के लिए खड़ा है ऐसे में सभी का एक लक्ष्य होने पर इस गठबंधन में कांग्रेस भी जल्द शामिल होगी।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश अध्यक्ष राजब्बर पहले ही फतेहपुर सीकरी से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके है और इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं को फतेहपुर सीकरी पर कांग्रेस की जमीन तैयार करने संगठन को मजबूत करने के निर्देश भी दिए थे जिस पर शुरु से ही काम चल रहा था।

कांग्रेस नेता का कहना है कि अगर सीमा उपाध्याय ने हाथ खींचे है तो राजब्बर से बेहतर प्रत्यशी इस गठबंधन को नही मिलेगा। बशर्ते कि कांग्रेस सपा-बसपा के इस गठबंधन में शामिल हो। अभी राजब्बर की सीट घोषित नही की है। मुरादाबाद भी अटकलों में शामिल है। इसलिए अगर कांग्रेस गठबंधन में शामिल हुई तो राजब्बर का आगरा सीट से लड़ना तय है।

Related Articles

Leave a Comment