Home » माननीय के व्हाट्सएप ग्रुप पर अश्लील वीडियो अपलोड, मचा हड़कंप, प्रतिक्रिया आना शुरू, देखिए कौन

माननीय के व्हाट्सएप ग्रुप पर अश्लील वीडियो अपलोड, मचा हड़कंप, प्रतिक्रिया आना शुरू, देखिए कौन

by admin
Obscene video uploaded on Honorable's WhatsApp group, stirred up, reaction started coming, see who

आगरा। आगरा देहात के एक सत्ताधारी माननीय के व्हाट्सएप ग्रुप पर अश्लील वीडियो अपलोड किए जाने के बाद जिले भर के भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया आना शुरू हो गई है। बताते चलें कि दूसरे दल से आए माननीय आगरा देहात से एक लंबी जीत से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बने हैं।

आगरा देहात के एक सत्ताधारी माननीय के व्हाट्सएप ग्रुप पर अश्लील वीडियो अपलोड किए जाने के बाद जिले भर के भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया आना शुरू हो गई है। बताते चलें कि दूसरे दल से आए माननीय आगरा देहात से एक लंबी जीत से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बने हैं। चुनाव के कार्यकाल में माननीय ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था। जिसका नाम देहात की विधानसभा के नाम पर और माननीय ने अपने नाम पर रखा था। इस ग्रुप में कई अश्लील वीडियो शेयर हुए जिसके बाद से हड़कंप मचा हुआ है।

मंगलवार रात का है मामला
मामला मंगलवार की रात का है। जब मंगलवार की रात को माननीय के सोशल मीडिया ग्रुप पर ठीक 9:59 पर ग्रुप में जुड़े एक शख्स ने अश्लील वीडियो अपलोड कर दी। जिसके बाद ग्रुप पर जुड़े सदस्यों की लगातार प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गई। इस अश्लील वीडियो को कई बार अपलोड किया गया। मंगलवार रात से अश्लील वीडियो अपलोड करने का शुरू हुआ सिलसिला बुधवार सुबह 10:00 बजे समाप्त हुआ। 10:07 पर ग्रुप के एक सदस्य ने माननीय से सार्वजनिक तौर पर ग्रुप में कहा कि अश्लील वीडियो अपलोड किए जाने वाले व्यक्ति को ग्रुप से रिमूव करने के साथ-साथ एफ आई आर भी दर्ज कराई जाए।

वीडियो अपलोड होेने के बाद हड़कंप
माननीय के व्हाट्सएप ग्रुप पर अश्लील वीडियो अपलोड होने के बाद हड़कंप मच गया। इस ग्रुप में माननीय का भाई भी जुड़ा हुआ था। तत्काल कार्रवाई करते हुए माननीय के भाई ने अश्लील वीडियो अपलोड किए करने वाले व्यक्ति को ग्रुप से रिमूव कर दिया। सुबह 10 बजे के बाद माननीय फिर हरकत में आए और ग्रुप की सेटिंग को चेंज कर दिया गया। अब इस व्हाट्सएप सेटिंग में केवल ग्रुप एडमिन ही मैसेज डाल सकता है। माननीय के व्हाट्सएप ग्रुप पर अश्लील वीडियो अपलोड होने के बाद सदस्यों की छीछालेदर हो रही है। लोग अपने स्तर से जवाब दे रहे हैं और बचाव कर रहे हैं।

माफी मांगी
वहीँ अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले शख्स ने लिखा कि मेरे द्वारा यह अश्लील वीडियो अपलोड नहीं की गई हैं। यह मेरा फोन एक युवक के हाथ में था। करीब एक घंटे तक दूसरे शख्स के हाथ में रहा। इसलिए मुझे क्षमा कर दिया जाए। मगर शायद यह शख्स यह नहीं जानता कि अश्लील वीडियो को एक बार नहीं बल्कि कई बार अपलोड किया गया है। सवाल इस बात का है कि माननीय के ग्रुप में अश्लील वीडियो अपलोड करने के प्रकरण पर माननीय क्या जवाब देंगे?

Related Articles

Leave a Comment