Home » आगरा विवि के इस निर्णय के ख़िलाफ़ एनएसयूआई का धरना, रखी ये मांगे

आगरा विवि के इस निर्णय के ख़िलाफ़ एनएसयूआई का धरना, रखी ये मांगे

by admin

आगरा। दीवानी चौराहे स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर कई मांगो को लेकर एनएसयूआई के चल रहे धरने को यूथ कांग्रेस ने भी अपना समर्थन देते हुए इस प्रदर्शन में भाग लिया। बुधवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता एनएसयूआई के चल रहे धरने में शामिल हुए और आगरा विश्व विद्यालय की ओर से अलीगढ़ में विश्व विद्यालय बनाने के लिए दिए जा रहे फंड के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।

धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आगरा विश्व विद्यालय के कुलपति को अपने विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओ में सुधार के लिये पैसा खर्च करना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। उनकी मुख्य मांगें तीन महीने की फीस, बिजली का बिल और किराया माफ़ी की है, साथ ही आगरा विश्व विद्यालय द्वारा 100 करोड़ का दान अलीगढ़ में विश्व विद्यालय बनाने के लिए दिया जा रहा है उसको तत्काल प्रभाव से रोका जाए।

यूथ कांग्रेस का कहना है कि आगरा विश्वविद्यालय पर खुद की लाइब्रेरी, वाईफाई कैंपस और नियमित क्लास की व्यवस्था नहीं कर पा रहा है लेकिन दूसरे जिले में बन रहे विश्वविद्यालय के लिए पैसे का दान दे रहे हैं। पहले आगरा विश्वविद्यालय की हालत ठीक की जाए उसके बाद किसी को दान दिया जाए। अनिश्चितकालीन धरना 24 घंटे चल रहा है, जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई धरने पर बैठी रहेगी।

धरने पर मुख्य रूप से दीपक शर्मा यूथ कांग्रेस नेता, हेमंत चाहर जिलाध्यक्ष यूथ कॉन्ग्रेस, बिलाल अहमद, जैद रहमान, दीपक दीक्षित, नितिन प्रताप, कुमार आकाश, अमन बघेल, रंजीत कुमार, मोहम्मद शाहरुख, दीपू पंडित आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles