Home » उत्तर मध्य रेलवे ने मनाया 67वां रेल सप्ताह समारोह, 149 कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

उत्तर मध्य रेलवे ने मनाया 67वां रेल सप्ताह समारोह, 149 कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

by admin
North Central Railway celebrated 67th Rail Week celebrations, 149 employees were honored

Agra. शुक्रवार को उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल में 67वां रेल सप्ताह समारोह अधिकारी क्लब आगरा के प्रांगण में मनाया गया। मंडल रेल प्रबंधक आगरा आनन्द स्वरुप इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा मंडल के 149 कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ठ कार्यों के लिए सम्मानित किया गया जिसमें पुरस्कार राशि के अलावा प्रशस्ति पत्र एवं मेडल दिये गये।

इसके आलावा आगरा मंडल के विभिन्न विभागों के कार्यालयों / डिपो / अनुभागों को उत्तम कार्यशैली के लिए 05 शील्ड प्रदान किये गये। रेल सप्ताह समारोह उत्तर मध्य रेलवे मुख्यलय द्वारा मंडल को 08 शील्ड प्राप्त हुई।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने अपने अभिभाषण में आगरा मंडल की उपलब्धियों से अवगत कराते हुए इसके लिए सभी कर्मचारियों को बधाई दी। आगरा मंडल के कर्मचारियों के हित में किये जा रहे विभिन्न कार्यों पर भी प्रकाश डाला। उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी सम्मानित रेलवे कर्मचारियों को बधाई भी दी।

कार्यक्रम का संचालन मानसी वर्मा , वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी / आगरा के निर्देशन में डी .के श्रीवास्तव ने किया और धन्यवाद ज्ञापन के.एल.जायसवाल, मंडल कार्मिक अधिकारी द्वारा दिया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक / परिचालन मुदित चंद्रा,अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ़्रा असद सईद, अपर मंडल रेल प्रबंधक /सामान्य वीरेन्द्र वर्मा, महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा मितिका स्वरुप एवं अन्य सदस्याएं एवं मंडल के अधिकारीगण, यूनियन तथा एसोसियेशन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles