Home » नोयडा से आगरा जा रही कार ट्रक में जा घुसी, 6 की मौत 4 घायल

नोयडा से आगरा जा रही कार ट्रक में जा घुसी, 6 की मौत 4 घायल

by pawan sharma

आगरा। यमुना एक्सप्रेस-वे हादसे थमने का नाम नही ले रहे है। तेज रफ्तार के कारण लोग काल के गाल में समा रहे है। ऐसा ही कुछ तड़के सुबह देखने को मिला। बलदेव थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 140 पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे को देखकर लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने मौके पर पहुँच बचाव कार्य शुरु किया। दो वाहनों की भिड़ंत में छह लोगों की मौत हो गई और चार घायलों हो गए जिनमे से दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

रविवार सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार से जा रही वैगन आर कार वहां खड़े ट्रक से टकरा गई जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। मथुरा में बलदेव थाना क्षेत्र के गढ़ी सुक्खा के निकट यमुना एक्सप्रेस वे पर इस भीषण दुर्घटना में चार महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई। चार घायलों में से दो की हालत गंभीर है। इन सभी को आगरा रेफर किया गया है। कार सवार सभी लोग नोयडा की ओर से आगरा ताजमहल देखने के लिए आ रहे थे।

बताया जाता है कि यह सभी लोग बुलंदशहर से वैगनआर एचआर-3 ओआर -9721 गाड़ी से आगरा घूमने जा रहे थे। तभी नौ बजे के करीब उनकी तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित हुई और हादसा हो गया। इस हादसे में नीरज, अनिता, शिवकुमार, अंजली, विष्णु, करुणा की मौत हो गई गई।

कार सवार 12 वर्ष की बच्ची इस हादसे में बच गई। इस भीषण हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस राहत कार्य में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Comment